Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर भीषण आग:अलकापुरी के गार्डेन हिल...

ग्वालियर में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर भीषण आग:अलकापुरी के गार्डेन हिल की घटना, उसी फ्लैट में रखे थे 2 भरे हुए सिलेंडर

ग्वालियर शहर के पॉश इलाके अलकापुरी स्थित गार्डेन हिल फेज-3 अपार्टमेंट में बुधवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब पांचवीं मंजिल पर बने एक फ्लैट से अचानक धुआं और आग की भीषण लपटें निकलने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की यह घटना फ्लैट नंबर 429 में हुई, जो पूजा कालरा नाम की महिला का बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि जिस वक्त आग लगी, उस समय घर के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जनहानि का खतरा टल गया। ​फ्लैट में 5 सिलेंडर की खबर से सहमे रहवासी ​घटना शाम करीब 6 बजे की है। स्थानीय लोगों ने जब चौथी मंजिल से धुआं उठते देखा, तो तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। इसी बीच खबर फैली कि जिस फ्लैट में आग लगी है, उसके अंदर 5 गैस सिलेंडर रखे हुए हैं। सिलेंडर फटने की आशंका से पूरी अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पूरी मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग को तुरंत खाली करा लिया, ताकि किसी भी संभावित ब्लास्ट की स्थिति में लोगों की जान बचाई जा सके। ​दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा ​सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने बिना वक्त गंवाए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग बुझने के बाद जब टीम सुरक्षा मानकों की जांच करने के लिए फ्लैट के अंदर दाखिल हुई, तो वहां से कुल 5 सिलेंडर बरामद हुए, जिनमें से 02 सिलेंडर पूरी तरह भरे हुए थे और 03 सिलेंडर खाली थे। अधिकारियों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता, तो सिलेंडर ब्लास्ट हो सकते थे और एक बहुत बड़ी त्रासदी घट सकती थी। ​शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका ​प्रारंभिक जांच में आग लगने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन माना जा रहा है कि घर में हुए बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण यह आग भड़की होगी। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की विस्तृत जांच कर रही है। ​अधिकारी का बयान इस मामले में एसडीएम अतुल सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्राथमिकता के तौर पर पूरी मल्टी को खाली कराया गया था। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है। फ्लैट के अंदर 02 भरे और 03 खाली सिलेंडर मिले हैं। यदि समय पर आग न बुझती तो सिलेंडर ब्लास्ट का बड़ा जोखिम था। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और आग के कारणों की जांच की जा रही है।”

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here