अशोकनगर जिले के महोली गांव में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा हटाए जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण है। अखिल भारतीय लोधा लोधी महासभा और दूसरे समाजों के प्रतिनिधियों ने सड़क पर जाम लगा दिया है। दोनों तरफ से ट्रैफिक रुका है। इससे पहले बुधवार सुबह करीब 10 बजे प्रतिमा स्थल पर टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। मामले में कोई प्रशासनिक कार्रवाई न होते देख 10 प्रदर्शनकारी दोपहर करीब ढाई बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गए। उनका कहना था कि जब तक प्रतिमा दोबारा नहीं लगाई जाती, नीचे नहीं उतरेंगे। जानकारी मिलते ही अपर कलेक्टर डीएन सिंह, एसडीएम मनीष धनगर, थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को समझाया। देर शाम करीब 6 बजे सभी 10 प्रदर्शनकारी टावर से नीचे उतर आए। इसके बाद धरने में शामिल सभी लोग सड़क पर बैठ गए हैं। देखिए, 4 तस्वीरें… चंदेरी विधायक ने 5 लाख देने की घोषणा की घटना की जानकारी मिलते ही चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी धरनास्थल पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने विधायक के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। विधायक ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है। वे प्रशासन के सहयोग से रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा दोबारा स्थापित कराएंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिमा निर्माण और स्थापना के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन, बिल्डिंग पर चढ़े भोपाल में नर्सिंग छात्रों के संगठन NSO के सदस्य अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। बुधवार को प्रदर्शन में शामिल तीन छात्र पास ही बनी बिल्डिंग पर चढ़ गए। उनकी मांग है कि रिजल्ट जारी किए जाने तक वे नीचे नहीं उतरेंगे। पढे़ं पूरी खबर…
