Homeमध्यप्रदेशशिकायत पर गड्ढा भरा, कॉलोनी में सफाई भी शुरू:पार्षद राकेश यादव बने...

शिकायत पर गड्ढा भरा, कॉलोनी में सफाई भी शुरू:पार्षद राकेश यादव बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; जलभराव और कचरे की समस्याएं बनीं चिंता

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड-58 के पार्षद राकेश यादव बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड-58 की भारती निकेतन कॉलोनी निवासी गौतम कश्यपी ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि एलआईजी-31 और 44 के सामने मोड़ पर बड़ा गड्ढा हो गया था, जो राहगीरों और वाहन चालकों को दिखाई नहीं देता था। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 58 के पार्षद राकेश यादव ने मामले पर संज्ञान लिया और सड़क की मरम्मत कराकर गड्ढे का समाधान कराया और आज के पब्लिक स्टार बनें। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अशोका विहार: नियमित सफाई शुरू, कचरे के ढेर हटे अशोका विहार नगर निगम कॉलोनी निवासी सर्वत खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि देवांता हॉस्पिटल के पीछे नियमित झाड़ू नहीं लग रही थी और समय पर कचरा नहीं उठाया जा रहा था। इससे कॉलोनी में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए थे और दुर्गंध व बीमारियों का खतरा बढ़ रहा था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग ने सफाई कराई और नियमित कचरा संग्रहण शुरू कराया। समाधान की पुष्टि स्वयं शिकायतकर्ता ने एप पर की। जलभराव, बंद स्ट्रीट लाइट और कचरे से परेशान भोपालवासी त्रिलंगा: अधूरी नाली से जलभराव, हादसे का खतरा त्रिलंगा मेन रोड स्थित सौम्या प्रिविलेज के पास निवासी राजेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि मॉल के सामने नाली निर्माण का काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। कई जगह नाली खुली होने से पानी जमा रहता है और जलभराव की समस्या बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे कभी भी हादसा हो सकता है। अयोध्या नगर: एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, अंधेरे से लोग परेशान अयोध्या नगर स्थित पूजा कॉन्वेंट स्कूल के पास टिकोनिया पार्क क्षेत्र निवासी अरविंद सिंह परिहार ने शिकायत दर्ज कराई है कि पिछले एक महीने से स्ट्रीट लाइट बंद है। उनका कहना है कि पहले फोन करने पर कर्मचारी लाइट ठीक कर देते थे, लेकिन अब शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अंधेरे के कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव से परेशान रहवासी, जनप्रतिनिधियों से लगाई गुहार मोहम्मद अकबर ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके क्षेत्र में लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान गलियों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित होता है। गांधी नगर: सड़क पर कचरे के ढेर, दुकानदार और राहगीर परेशान गांधी नगर निवासी जितेन ने शिकायत दर्ज कराई है कि सड़क पर रोज कचरा जमा रहता है और समय पर नहीं उठाया जाता। इससे पूरे मार्केट में गंदगी फैल रही है और दुकानदारों के साथ-साथ खरीदारी करने आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के अलग-अलग हिस्सों की समस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और जनसमस्याओं का जल्द समाधान हो सके।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here