Homeमध्यप्रदेशहोमवर्क नहीं करने पर छात्र को डंडे से पीटा:शिक्षक ने डस्टर से...

होमवर्क नहीं करने पर छात्र को डंडे से पीटा:शिक्षक ने डस्टर से मारा, पीठ पर लाल निशान; 4 सवालों के नहीं दिए थे जवाब

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर में कक्षा 10वीं के छात्र को होमवर्क समय पर पूरा नहीं करने पर शिक्षक ने पीटा। डंडे और डस्टर से पीटने से छात्र की पीठ और सिर पर चोटें आई हैं। पीठ पर लाल निशान और चोट के घाव हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, छात्र नरेंद्र परमार (15) बंदरवेला गांव के योगा एकेडमी स्कूल में पढ़ता है। शिक्षक भूपेंद्र सिंह राठौर पर मारपीट करने का आरोप है। छात्र ने बताया कि मैं चिल्लाते रहा, लेकिन टीचर ने पीटना नहीं छोड़ा। अब वह दर्द से कराह रहा है। टीचर ने पूछे थे 10 सवाल, सिर्फ 6 के मिले जवाब परिजन ने बताया- 6 अगस्त को स्कूल में शिक्षक ने होमवर्क से जुड़े 10 सवालों के जवाब पूछे थे। छात्र इनमें से 4 सवालों के जवाब नहीं दे पाया था। इन 4 सवालों के जवाब नहीं देने और होमवर्क पूरा नहीं करने पर शिक्षक भूपेंद्र सिंह राठौर ने पीटना शुरू कर दिया। परिजन ने भाटपचलाना थाने में दिया आवेदन घटना के बाद छात्र के परिजन उसे लेकर 7 अगस्त को भाटपचलाना थाने पहुंचे। उन्होंने शिक्षक भूपेंद्र सिंह राठौर के खिलाफ आवेदन देकर शिकायत की। परिजन का आरोप है कि शिक्षक की मारपीट से छात्र की पीठ पर चोट के निशान आए हैं। पुलिस में शिकायत देने के कुछ समय बाद छात्र के परिवार और स्कूल प्रबंधन के बीच आपसी समझौता हो गया। हालांकि, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। घटना की शिकायत शिक्षा विभाग तक भी पहुंच गई। इसके बाद बड़नगर के शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कराई। शिक्षा विभाग ने जांच समिति बनाई मामले में बड़नगर के बीईओ राहुल विश्वकर्मा ने बताया- जांच समिति गठित की गई है। कमेटी में 2 शिक्षक शामिल हैं। समिति मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को सौंपेगी। रिपोर्ट में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। ………………………………. यह खबर भी पढ़ें भोपाल में टीचर ने छात्रा को बेरहमी से पीटा भोपाल में एक टीचर ने 6वीं क्लास की छात्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्रा के प्राइवेट पार्ट में भी चोटें आई हैं। मारपीट से डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाने से मना कर दिया। परिजन ने वजह पूछी तो वह रोने लगी और कहा कि अब मुझे स्कूल नहीं जाना है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here