Homeमध्यप्रदेशछिंदवाड़ा में 9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस:बड़ा देव मंदिर...

छिंदवाड़ा में 9 अगस्त को मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस:बड़ा देव मंदिर से शुरू होगी रैली, जल-जंगल-जमीन और संवैधानिक अधिकारों की उठेगी आवाज

छिंदवाड़ा में विश्व आदिवासी दिवस को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 9 अगस्त को होने वाले आयोजन में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता के साथ जल, जंगल, जमीन, संवैधानिक अधिकार और आदिवासी अस्मिता से जुड़े मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए जाएंगे। राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा एवं जेबीडी समूह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 20 हजार से अधिक लोगों के जुटने की संभावना जताई है। आयोजन की शुरुआत खापाभाट स्थित बड़ा देव मंदिर से होगी, जहां से रैली निकाली जाएगी। इसके बाद रानी दुर्गावती चौक पर माल्यार्पण और पोला ग्राउंड में सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बड़ा देव मंदिर से शुरू होगी रैली मुख्य आयोजन की शुरुआत खापाभाट स्थित बड़ा देव मंदिर से होगी। यहां आदिवासी समाज के लोग एकत्रित होने के बाद खजरी रोड स्थित रानी दुर्गावती चौक पहुंचेंगे। यहां रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद जुलूस मानसरोवर कॉम्प्लेक्स होते हुए पोला ग्राउंड पहुंचेगा। पोला ग्राउंड में दिखेगी आदिवासी संस्कृति पोला ग्राउंड में आदिवासी समाज की कला, संस्कृति, लोक परंपराओं और जीवनशैली पर आधारित कार्यक्रम होंगे। पारंपरिक प्रस्तुतियों के साथ शाम को संगीत कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। आयोजन देर शाम तक चलने की संभावना है। संस्कृति के साथ अधिकारों पर भी फोकस आयोजकों का कहना है कि विश्व आदिवासी दिवस को केवल सांस्कृतिक आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। इस बार आदिवासी भूमि, वनाधिकार कानून, पांचवीं अनुसूची, ग्रामसभा के अधिकार, विकास परियोजनाओं से विस्थापन और पुनर्वास जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। संगठन ने आदिवासी भूमि के कथित हस्तांतरण, वन क्षेत्रों में खेती करने वाले किसानों की फसलों पर कार्रवाई और विकास परियोजनाओं के कारण विस्थापन जैसे मुद्दों पर चिंता जताई है। आयोजकों की मांग है कि प्रभावित परिवारों को नियमानुसार न्याय, उचित मुआवजा और पुनर्वास उपलब्ध कराया जाए। इन 8 मुद्दों पर रहेगी नजर 20 हजार से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा एवं जेबीडी समूह के अनुसार जिले के विभिन्न विकासखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों से लोग रैलियों के माध्यम से जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। आयोजकों ने 20 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना जताई है। उन्होंने सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं और आदिवासी समाज से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here