Homeमध्यप्रदेशसिंगरौली: शिक्षिका पर शराब का आरोप, निलंबित:स्कूल में रहने की शिकायत, पुरुष...

सिंगरौली: शिक्षिका पर शराब का आरोप, निलंबित:स्कूल में रहने की शिकायत, पुरुष शिक्षक को भी नोटिस जारी

सिंगरौली जिले में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों से जुड़े अनुशासनात्मक मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सरई क्षेत्र के करलो स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक श्यामवती सिंह को शराब के सेवन और स्कूल भवन में रहने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और ग्रामीणों की शिकायत के बाद की गई। स्कूल में चारपाई डालकर रह रही थीं जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी ने जांच प्रतिवेदन के आधार पर श्यामवती सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया। जांच में पाया गया कि शिक्षिका स्कूल भवन के एक कमरे में चारपाई डालकर रह रही थीं। ग्रामीणों ने उन पर शराब के नशे में विद्यालय आने का भी आरोप लगाया था। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवसर कार्यालय निर्धारित किया गया है। दूसरा शिक्षक सोता मिला, नोटिस जारी यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब जिले के एक अन्य सरकारी स्कूल के शिक्षक पर भी विभागीय कार्रवाई की गई है। गिधेर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक राजलाल साकेत का कक्षा में सोते हुए वीडियो वायरल हुआ था। राजलाल साकेत को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई हुई है जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी ने बताया कि विभाग ने सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है और भविष्य में भी तथ्यों के आधार पर निर्णय लिए जाएंगे। स्कूल को घर बना रह रहीं…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here