भोपाल इवेंट्स अपडेट के फाउंडर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमीन सिद्दीकी ने दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ अभियान से जुड़कर शहरवासियों से जनसमस्याओं को जिम्मेदारों तक पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर आपके आसपास सड़क, सफाई, बिजली, पानी, जलभराव या कोई अन्य नागरिक समस्या है तो उसे नजरअंदाज करने के बजाय ‘भास्कर समाधान’ पर फोटो और लोकेशन के साथ पोस्ट करें। उनका कहना है कि यह मंच नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। ‘भास्कर समाधान’ से जुड़ने की अमीन सिद्दीकी की अपील वीडियो में अमीन सिद्दीकी कहते हैं कि शहर की समस्याओं पर सिर्फ चर्चा करने या सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से समाधान नहीं होगा। जरूरी है कि शिकायत सही मंच तक पहुंचे। वे बताते हैं कि दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर समस्या की फोटो और लोकेशन अपलोड करने से शिकायत सीधे संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचती है। वे लोगों से अपील करते हैं कि अपने शहर को बेहतर बनाने के लिए इस डिजिटल पहल से जुड़ें और हर छोटी-बड़ी जनसमस्या को ‘भास्कर समाधान’ पर जरूर पोस्ट करें। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें… कोरोना काल में शुरू हुआ ‘भोपाल इवेंट्स अपडेट’ अमीन सिद्दीकी ‘भोपाल इवेंट्स अपडेट’ के फाउंडर, डिजिटल एंटरप्रेन्योर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान लोगों तक जरूरी जानकारी पहुंचाने और उनकी मदद के उद्देश्य से ‘भोपाल इवेंट्स अपडेट’ की शुरुआत की थी। समय के साथ यह प्लेटफॉर्म भोपाल के सबसे भरोसेमंद डिजिटल लोकल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में शामिल हो गया। आज इस प्लेटफॉर्म से इंस्टाग्राम पर 3.25 लाख से अधिक फॉलोअर्स, फेसबुक और थ्रेड्स पर बड़ी डिजिटल कम्युनिटी जुड़ी हुई है। शहर में होने वाले प्रमुख इवेंट्स, सरकारी पहल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड फेस्टिवल, बिजनेस लॉन्च, सामाजिक अभियान और स्थानीय खबरों की जानकारी यह प्लेटफॉर्म लाखों लोगों तक पहुंचाता है। अमीन ने ‘भोपाल इवेंट्स अपडेट’ की डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी के जरिए स्थानीय व्यापारियों, स्टार्टअप्स, रेस्टोरेंट्स, कैफे, हॉस्पिटल्स और अन्य व्यवसायों को डिजिटल पहचान दिलाने का भी काम किया है। इसके साथ ही वे युवा कंटेंट क्रिएटर्स, कलाकारों और सामाजिक अभियानों को भी अपने प्लेटफॉर्म के माध्यम से आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। जनता और प्रशासन के बीच मजबूत कड़ी बन रहा ‘भास्कर समाधान’ दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने इलाके की किसी भी सिविक समस्या की फोटो और लोकेशन के साथ शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत सीधे संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचती है, जिससे समाधान की प्रक्रिया तेज होती है। अमीन सिद्दीकी का कहना है कि किसी भी शहर को बेहतर बनाने में नागरिकों की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास की जनसमस्याओं को ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट करें और इस जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बनें।भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… यह भी पढ़ें… थिएटर आर्टिस्ट्स ने बनाया “भास्कर समाधान” पर वीडियो दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट को अब भोपाल के लोकप्रिय थिएटर आर्टिस्ट भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में थिएटर आर्टिस्ट श्रीओम दांगी, अभिषेक ठाकुर और वीर शर्मा ने डीओपी राहुल साहनी के साथ मिलकर एक जागरूकता वीडियो तैयार किया है। साथ ही, आर्टिस्ट श्रीओम ने कहा कि यह प्लेटफॉर्म सरकार और आमजन के बीच सेतू का काम कर रहा है। जिससे जनता को अवाज मिली है और जिम्मेदारों को एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां वो लोगों की समस्या देख उसे हल कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर…
