Homeमध्यप्रदेशफंदे पर झूली दुल्हन की 100 दिन बाद मौत:शादी के तीसरे दिन...

फंदे पर झूली दुल्हन की 100 दिन बाद मौत:शादी के तीसरे दिन लगाई थी फांसी, साड़ी का बनाया फंदा; सिर्फ सांसें चल रही थीं

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शादी के तीसरे दिन एक नवविवाहिता ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। ससुराल पक्ष ने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। वह करीब 100 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझती रही। 6 अगस्त को इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला लक्ष्मणगढ़ गांव का है। महाराजपुरा पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान गोरमी निवासी सपना गुर्जर (22) के रूप में हुई है। उसका ग्वालियर और दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चला, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। ये तस्वीरें देखिए… 25 अप्रैल को हुई थी शादी, तीन दिन बाद उठाया कदम पुलिस ने बताया- लक्ष्मणगढ़ गांव निवासी पान सिंह गुर्जर के बेटे सौरभ गुर्जर की शादी 25 अप्रैल 2026 को भिंड जिले के गोरमी निवासी सपना गुर्जर से हुई थी। शादी के बाद सपना ससुराल पहुंची, जहां शादी की रस्में चल रही थीं। 28 अप्रैल की दोपहर घर में मुंह दिखाई की रस्म चल रही थी। इसी दौरान सपना बाथरूम जाने की बात कहकर गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन उसे देखने पहुंचे। बाथरूम का दरवाजा खोलने पर सपना चढ़ावे में मिली साड़ी का फंदा बनाकर लटकी मिली। परिजन उसे तुरंत बिरला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे दिल्ली के एसएसबी अस्पताल रेफर किया गया। दिल्ली के एसएसबी अस्पताल में इलाज के बाद उसे दोबारा ग्वालियर लाया गया, जहां अलग-अलग अस्पतालों में उसका उपचार जारी रहा। करीब 100 दिन बाद इलाज के दौरान मौत 26 जून से वह ग्वालियर के सिटी लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती थी। डॉक्टर लगातार उसे बचाने की कोशिश करते रहे। घटना के बाद सपना करीब 100 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझती रही। ग्वालियर और दिल्ली के कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया, लेकिन 6 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर महाराजपुरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग कायम किया। शादी के तीन दिन बाद सपना ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अब तक सामने नहीं आया है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। फांसी लगाने के बाद उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही, इसलिए वह पुलिस को बयान भी नहीं दे सकी। ऐसे में आत्महत्या के प्रयास की वजह अब भी रहस्य बनी हुई है। मायके और ससुराल पक्ष ने नहीं लगाए कोई आरोप सपना की मौत के बाद न मायके पक्ष और न ही ससुराल पक्ष ने किसी पर कोई आरोप लगाया है। दोनों परिवारों ने पुलिस को आत्महत्या के प्रयास के पीछे कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया। पुलिस परिजन और अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। सीएसपी बोले- जांच के बाद ही सामने आएंगे कारण इंदरगंज सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। फिलहाल फांसी लगाने के कारण स्पष्ट नहीं हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………………………… यह खबर भी पढ़ें नई नवेली दुल्हन ने लगाई फांसी…दूल्हा भी फंदे पर लटका मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नई नवेली दुल्हन ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी की मौत के दो दिन बाद पति का शव भी घर के बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। मुरार और गोला का मंदिर पुलिस को किसी भी घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मोबाइल फोन और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here