Homeमध्यप्रदेशभिंड में ग्रामीणों ने कलेक्टर की गाड़ी रोकी:सड़क के गड्ढों और जलभराव...

भिंड में ग्रामीणों ने कलेक्टर की गाड़ी रोकी:सड़क के गड्ढों और जलभराव को लेकर दिखाए हालात, लोगों ने स्थाई समाधान की मांग की

भिंड के नगर परिषद गोरमी के वार्ड क्रमांक-15 स्थित कल्याणपुरा रोड पर बदहाल सड़क और जलभराव से परेशान लोगों ने शुक्रवार को कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा की गाड़ी रोककर विरोध जताया। कलेक्टर हरिचा से गोरमी आ रहे थे। इस दौरान लोग पानी से भरे गड्ढों में खड़े हो गए और उन्हें सड़क की स्थिति दिखाई। लोगों ने बताया कि बारिश में पूरी सड़क तालाब बन जाती है। स्कूली बच्चों और राहगीरों को पानी और गड्ढों के बीच से गुजरना पड़ता है। इससे आए दिन हादसे होते हैं। रहवासियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क का स्थायी निर्माण कराने और बंद पड़े नाले को खुलवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि कल्याणपुरा रोड करीब 20 साल पहले बनी थी। लंबे समय से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को उनकी गहराई का पता नहीं चलता और दुर्घटनाएं होती हैं। देखें तस्वीरें… बंद नाले से बढ़ी परेशानी रहवासियों ने बताया कि सड़क किनारे बना नाला लंबे समय से बंद है। पानी की निकासी नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर भर जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है, जिन्हें पानी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ता है। लोगों ने नाले की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की भी मांग की। कलेक्टर के निर्देश पर शुरू हुआ पेचवर्क लोगों की समस्या सुनने के बाद कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क के गड्ढे भरने के लिए मौके पर गिट्टी मंगवाई गई और पेचवर्क का काम शुरू कराया गया। हालांकि, रहवासियों ने अस्थायी मरम्मत के बजाय सड़क का स्थायी निर्माण कराने की मांग दोहराई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here