Homeमध्यप्रदेशभोपाल में 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा:सुबह 9 बजे से इन रास्तों...

भोपाल में 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा:सुबह 9 बजे से इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट, 3 जगह पार्किंग की व्यवस्था

स्वतंत्रता पर्व के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा 9 अगस्त (रविवार) को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर नगरीय यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था जारी कर दी है। यात्रा सुबह 9 बजे टीटी नगर स्टेडियम से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचेगी। यात्रा के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा और यात्रा मार्ग पर भारी वाहनों, लोक परिवहन तथा अनुमति प्राप्त वाहनों के अलावा अन्य वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। यात्रा टीटी नगर स्टेडियम के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप मार्ग, एक्सिस बैंक तिराहा, टीटी क्रॉस, रोशनपुरा चौराहा तक पहुंचेगी। यहां से यू-टर्न लेकर यात्रा पुनः टीटी क्रॉस, थाना चौराहा, सेंट्रल पॉइंट, मटकू तिराहा होते हुए टीटी नगर स्टेडियम में समाप्त होगी। इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन तीन स्थानों पर बनाई गई पार्किंग ट्रैफिक पुलिस ने सहयोग की अपील की नगरीय यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान जारी डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि यातायात सुचारु बना रहे। किसी भी प्रकार की असुविधा या जानकारी के लिए यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 0755-2677340, 0755-2443850 तथा व्हाट्सएप नंबर 7587602055 पर संपर्क किया जा सकता है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here