Homeमध्यप्रदेशन्यायिक मुद्दों पर 2 दिन राष्ट्रीय मंथन, इंदौर पहुंचे CJI:सुप्रीम-हाईकोर्ट जज और...

न्यायिक मुद्दों पर 2 दिन राष्ट्रीय मंथन, इंदौर पहुंचे CJI:सुप्रीम-हाईकोर्ट जज और CM समेत कई विद्वान जुटेंगे, ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ से होगी शुरुआत

इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 8 और 9 अगस्त को वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर और मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के संयुक्त तत्वावधान में दो दिन तक पश्चिम क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), विधिक सेवा प्राधिकरणों के पदाधिकारी, न्यायिक अधिकारी और अन्य प्रतिष्ठित नागरिक शामिल होंगे। पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शिरकत करेंगे। वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस ‘Enhancing Access to Justice’ का उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षक-प्रमुख जस्टिस सूर्यकांत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस विक्रम नाथ, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एवं गोवा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पर्यवेक्षण न्यायाधीश जस्टिस मनमोहन, तथा सुप्रीम कोर्ट के अन्य न्यायाधीश शामिल होंगे। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संरक्षक-प्रमुख जस्टिस विवेक रूसिया, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद पाठक तथा वेस्ट जोन राज्यों के हाईकोर्ट के न्यायाधीश भी मौजूद रहेंगे। 8 अगस्त को ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ का उद्घाटन मध्यस्थता से सामुदायिक समाधान तक होगी चर्चा इसके बाद टेक्निकल सेशन-1 दोपहर 12 बजे से 1:15 बजे तक आयोजित होगा। सेशन का विषय है। ‘अदालतों से आगे मध्यस्थता : संवाद, सामुदायिक समाधान और समावेशी भागीदारी की संस्कृति का निर्माण।’ सेशन की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनमोहन करेंगे, जबकि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति शील नागू सह-अध्यक्ष रहेंगे। ये होंगे वक्ता इंदौर पहुंचे CJI सूर्यकांत, मेयर ने की अगवानी वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत शुक्रवार रात इंदौर पहुंचे। इंदौर आगमन पर मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने उनकी अगवानी की। भार्गव ने कहा कि इंदौर की धरती पर मुख्य न्यायाधीश का स्वागत और उनका सान्निध्य शहर के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने भी किया स्वागत चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया न्यायमूर्ति सूर्यकांत के प्रथम इंदौर आगमन पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इंदौर, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष मनीष यादव ने देवी अहिल्या विमानतल पहुंचकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मुख्य न्यायाधीश से अधिवक्ताओं की समस्याओं तथा जजों की नियुक्ति से जुड़े गंभीर मुद्दों पर चर्चा की। दो दिन इंदौर में जुटेंगे न्यायिक क्षेत्र के दिग्गज 8 और 9 अगस्त को होने वाले इस आयोजन में देश के न्यायिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी और विशेषज्ञ एक मंच पर आएंगे। सम्मेलन में विधिक सेवाओं को अधिक प्रभावी और समावेशी बनाने, मध्यस्थता को अदालतों से आगे समुदाय तक पहुंचाने तथा न्याय तक आम लोगों की पहुंच को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here