Homeछत्तीसगढ़रायपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:19 इंजीनियरों का ट्रांसफर, कई अधिकारियों...

रायपुर नगर निगम में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:19 इंजीनियरों का ट्रांसफर, कई अधिकारियों को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट

रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने सहायक अभियंताओं और उप अभियंताओं की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसके तहत 19 इंजिनयर का जोन बदला गया है, वहीं कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। जारी आदेश के अनुसार, सहायक अभियंता रश्मि भौमना को जोन-1 से जोन-4, गुलाबचंद्र कर्ष को जोन-4 से जोन-9, आशीष श्रीवास्तव को जोन-6 से जोन-10, रेणुका खूंटे को जोन-9 से जोन-3, फराज फारुकी को जोन-10 से जोन-2, जिज्ञासा जैन को जोन-9 से जोन-7 और मनोज साहू को जोन-10 से जोन-9 भेजा गया है। इन अधिकारियों का हुआ तबादला उप अभियंताओं में अबरार खान को जोन-8 से जोन-2, जयनंदन डहरिया को जोन-3 से जोन-2, अंकुर मिश्रा को जोन-8 से जोन-4, सुधीर भट्ट को जोन-2 से जोन-5, अंकिता जनार्दन को जोन-9 से जोन-5, निर्मल तिग्गा को जोन-5 से जोन-6, कृष्ण कुमार साहू को जोन-9 से जोन-6 अंकिता अग्रवाल को जोन-4 से जोन-8, मनीषा निराला को जोन-5 से जोन-8, विद्या देशलहरा को जोन-6 से जोन-9, सोहन गुप्ता को मुख्यालय से जोन-9 और अमित सरकार को मुख्यालय से जोन-10 में पदस्थ किया गया है। इन अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार आयुक्त ने प्रभारी कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा जूनियर को उनके वर्तमान कार्यों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी कार्यपालन अभियंता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सहायक अभियंता नितिश कुमार झा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ जलप्रदाय शाखा और योजना शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं उप अभियंता शुभम तिवारी को जोन-2 के दायित्व से मुक्त करते हुए नगर निवेश शाखा, जलप्रदाय शाखा और योजना शाखा में उप अभियंता के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here