Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 'NEWS' और 'SPACERANI' ने पास की SI परीक्षा:भूपेश बोले-सरकार की...

छत्तीसगढ़ में ‘NEWS’ और ‘SPACERANI’ ने पास की SI परीक्षा:भूपेश बोले-सरकार की नई उपलब्धि, CGPSC ने कहा- अभ्यर्थियों ने खुद दर्ज किए थे नाम

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से जारी सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम में कुछ अभ्यर्थियों के नामों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रिजल्ट में सफल कैंडिटेट की सूची में “NEWS” और “SPACE RANI” नाम के कैंडिटेट ने SI भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा पास की है। CGPSC की ओर से सफल अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस ने भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इन नामों का जिक्र करते हुए तंज कसा और भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। CGPSC ने SI भर्ती रिजल्ट में नामों को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को गलत बताया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चयन सूची में दर्ज सभी नाम अभ्यर्थियों ने आवेदन के समय खुद दर्ज किए थे और इन्हीं नामों के आधार पर पूरी भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है। बुधवार को जारी हुआ था रिजल्ट दरअसल, CGPSC ने बुधवार को सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 341 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 4 अगस्त को जारी किया था। प्री परीक्षा में 7,301 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। यह प्रारंभिक परीक्षा 12 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 183 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। चयन सूची में इन नामों को लेकर छिड़ी चर्चा SI भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद चयन सूची में शामिल कुछ नाम सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। चयन सूची के स्क्रीनशॉट भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर जिन सफल अभ्यर्थियों की चर्चा हो रही है, उनके नाम क्रमांक 6074 (रोल नंबर 2402148213) पर “NEWS”, क्रमांक 467 (रोल नंबर 2402105174) पर “SPACERANI” और क्रमांक 93 (रोल नंबर 2402101319) पर “MANBAS” दर्ज हैं। इसके अलावा चयन सूची में शामिल कुछ अन्य नामों को लेकर भी लोग सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं। अक्टूबर में होगी मुख्य परीक्षा आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्री परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कसा तंज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कि NEWS और SPACE RANI को CGPSC द्वारा आयोजित सब इंस्पेक्टर प्री एग्जाम में सांय-सांय सफलता मिली है। दोनों को सांय-सांय बधाई। उन्होंने आगे लिखा कि सनी लियोनी को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने के बाद ये विष्णुदेव जी की अभूतपूर्व उपलब्धि है। कांग्रेस ने मांगी निष्पक्ष जांच कांग्रेस का कहना है कि चयन सूची में सामने आए कुछ नामों को लेकर संदेह की स्थिति बनी है। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनी रहे। CGPSC ने कहा- अभ्यर्थियों ने खुद दर्ज किए थे नाम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सोशल मीडिया पर चल रही नामों से जुड़ी चर्चाओं को गलत बताया है। आयोग ने कहा कि ‘NEWS’, ‘SPACERANI’, ‘HE RAM’, ‘BHAKT PRAHLAD’ और ‘TUFAIL’ जैसे नामों को लेकर गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। आयोग के अनुसार, परीक्षा परिणाम में दर्ज सभी नाम अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन भरते समय खुद दर्ज किए थे। इन्हीं नामों के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए और उन्होंने दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक परीक्षा और प्रारंभिक परीक्षा में हिस्सा लिया। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी जानकारी पर ही भरोसा करें। ………………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… CGPSC घोटाला, हाईकोर्ट बोला- पेपर लीक हत्या से बड़ा अपराध:पूर्व सेक्रेटरी की जमानत याचिका खारिज, गड़बड़ी के आरोप में जेल में हैं रिटायर्ड IAS छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा 2021 के चर्चित घोटाले और पेपर लीक मामले में जेल में बंद आयोग के पूर्व सचिव और रिटायर्ड IAS अधिकारी जीवन किशोर ध्रुव की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। जस्टिस बीडी गुरु की सिंगल बेंच ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षा का पेपर लीक कर लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करना हत्या से भी बड़ा अपराध है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here