Homeछत्तीसगढ़पेट चीरते हुए आरपार निकला 7 फीट लोहे का पाइप:बिलासपुर में सड़क...

पेट चीरते हुए आरपार निकला 7 फीट लोहे का पाइप:बिलासपुर में सड़क किनारे लगे बैरिकेड से टकराई बाइक; 3 दोस्त घायल, एक गंभीर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड से टकरा गई। हादसे में बैरिकेड का लोहे का पाइप युवक के पेट में घुस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और तड़पता रहा। इस घटना में बाइक पर सवार उसके 2 दोस्त भी घायल हुए हैं। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, जारहागांव निवासी प्रियांशु ज्ञानिक अपने दो दोस्तों के साथ देर रात बाइक से बिलासपुर से घर लौट रहा था। सकरी और पेंडारी के बीच मेन रोड पर उनकी बाइक अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे लोहे के बैरिकेड से टकरा गई। हादसे के बाद की तस्वीरें देखिए… घायलों में शामिल स्टूडेंट्स पेट को चीरते हुए आरपार निकला पाइप बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बैरिकेड का लोहे का पाइप बाइक के सामने से होते हुए प्रियांशु के पेट में जा घुसा और आरपार निकल गया। हादसे में बाइक के पीछे बैठे दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की। मौके से गुजर रहे गजेंद्र ठाकुर ने पुलिस और डायल-112 को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को संभाला और राहत कार्य में सहयोग किया। डायल-112 और एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। दो घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रियांशु को एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तीनों का इलाज जारी है, जिसमें प्रियांशु की हालत सबसे गंभीर बताई जा रही है। SDM ने तहसीलदार को अस्पताल भेजा शुरुआती जानकारी के अनुसार बाइक तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही तखतपुर एसडीएम नितिन तिवारी ने तत्काल तहसीलदार को अस्पताल भेजा। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। ………………….. हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… कार ने बाइक को उड़ाया, 3 युवक हवा में उछले, VIDEO: रायगढ़ में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, तीनों गंभीर रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 3 युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका फुटेज अब सामने आया है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए धरमजयगढ़ रेफर किया गया है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here