Homeविदेशहार्वर्ड यूनिवर्सिटी को चीन से मिला ‌₹6,000 ‌करोड़ का फंड:अमेरिका विदेशी फंडिंग...

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को चीन से मिला ‌₹6,000 ‌करोड़ का फंड:अमेरिका विदेशी फंडिंग पर उठा सवाल, जांच शुरू करने की मांग

अमेरिका में विश्वविद्यालयों को मिलने वाली विदेशी फंडिंग पर सवालों के बीच बड़ा खुलासा हुआ है। शिक्षा विभाग के पोर्टल के मुताबिक, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को विदेशी स्रोतों से रिकॉर्ड 43,100 करोड़ रुपए की फंडिंग मिली है। यह अमेरिका के किसी भी विश्वविद्यालय को मिली सबसे बड़ी विदेशी फंडिंग है। इसमें करीब 6 हजार करोड़ रुपए चीन से आए हैं। इस खुलासे के बाद ट्रम्प प्रशासन और देश की शीर्ष यूनिवर्सिटीज के बीच टकराव और बढ़ने की आशंका है। ट्रम्प प्रशासन पहले से ही वीजा नियम सख्त करने और विदेशी छात्रों की निगरानी बढ़ाने की नीति अपना रहा है। उसका कहना है कि अमेरिकी विश्वविद्यालय विदेशी छात्रों और विदेशी फंडिंग पर जरूरत से ज्यादा निर्भर हो गए हैं, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े जोखिम पैदा हो सकते हैं। इसी वजह से कई विश्वविद्यालयों की फंडिंग की जांच शुरू करने की मांग भी उठ रही है। लैब की जासूसी और सैन्य तकनीक चोरी का खतरा अमेरिकी अधिकारियों और सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि विदेशी फंडिंग के जरिए संवेदनशील रिसर्च और तकनीक तक पहुंच बनाने की कोशिश की जा सकती है। आशंका जताई जा रही है कि चीन की सेना से जुड़े संस्थान विश्वविद्यालयों को फंड देकर अमेरिकी तकनीक और रिसर्च का फायदा अपने सैन्य कार्यक्रमों में उठा सकते हैं। इसी वजह से विदेशी फंडिंग को अब सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से भी देखा जा रहा है। हार्वर्ड और विदेशी संस्थाओं में 7,089 वित्तीय सौदे हुए शिक्षा विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक, हार्वर्ड ने विदेशी संस्थाओं के साथ 7,089 वित्तीय सौदों की जानकारी दी है। इसी वजह से वह विदेशी फंडिंग पाने वाला अमेरिका का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय बन गया है। रिकॉर्ड के अनुसार, हार्वर्ड को चीन के सैन्य विकास से जुड़ी संस्थाओं से करीब 4 करोड़ रुपए और चीन के विदेशी टैलेंट प्रोग्राम से भी करीब 4 करोड़ रुपए मिले हैं। ट्रम्प ने कहा था- यह यूनिवर्सिटी एक मजाक है हार्वर्ड यूनिवर्सिटी लंबे समय से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निशाने पर रही है। पिछले साल ट्रम्प ने कहा था, हार्वर्ड अब एक मजाक बन गया है। यह नफरत और मूर्खता सिखाता है। इसे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों की सूची में नहीं होना चाहिए और इसे सरकारी फंडिंग भी नहीं मिलनी चाहिए। ट्रम्प ने यह बयान हार्वर्ड की करीब 18 हजार करोड़ रुपए की फंडिंग रोकने के एक दिन बाद दिया था। उन्होंने यूनिवर्सिटी का टैक्स-फ्री दर्जा खत्म करने की बात भी कही थी। ————————
ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की टैक्स छूट खत्म कर सकते हैं:₹18 हजार करोड़ की फंडिंग भी रोकी; ट्रम्प यूनिवर्सिटी पर कंट्रोल चाहते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को दी गई टैक्स छूट खत्म करने की बात कही। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यूनिवर्सिटी को दी गई टैक्ट छूट पर फिर से विचार किया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here