HomeदेशCJP प्रोटेस्ट में खाना खिलाने वाले जुनैद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे:बोले- पुलिस ने...

CJP प्रोटेस्ट में खाना खिलाने वाले जुनैद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे:बोले- पुलिस ने 6 घंटे हिरासत में रखा, परिवार को परेशान कर रही

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान खाना सप्लाई करने वाले वालंटियर जुनैद मलिक ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। मलिक ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें रास्ते से उठा लिया और करीब 5 से 6 घंटे तक एक गाड़ी में बैठाकर रखा। इस दौरान उन्हें धमकाया और डराया गया। उनके परिवार के खिलाफ भी कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना कार्रवाई की। फिलहाल इस मामले में कोर्ट की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी या सुनवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। जुनैद को पुलिस ने 24 जुलाई को रास्ते से उठाई याचिका के मुताबिक, 24 जुलाई की आधी रात को जुनैद मलिक एंटी-रेबीज का इंजेक्शन लगवाकर आरएमएल अस्पताल से लौट रहे थे। तभी पुलिस ने उसे उठा लिया और उनका मोबाइल फोन जबरन लेकर अनलॉक कराया गया और उसकी जांच की गई। उनसे पूछा गया कि उन्हें फंडिंग कौन करता है और खाने की व्यवस्था के लिए पैसा कहां से आता है। याचिका में दावा किया गया है कि इसके बाद पुलिस उन्हें देहरादून रोड पर एक सुनसान जगह छोड़कर चली गई। वहां से जुनैद कैब लेकर दिल्ली वापसी आए। पुलिस ने जुनैद के पिता को हिरासत में लिया था जुनैद मलिक ने यह भी आरोप लगाया है कि गाजियाबाद पुलिस ने उनके पिता को हिरासत में लिया और उनके घर पर छापा मारा। याचिका के मुताबिक, पुलिस उनकी विवाहित बहन के मेरठ स्थित ससुराल भी पहुंची और उनके ससुर और देवर को भी अपने साथ ले गई। बाद में सभी परिवार के सदस्यों को छोड़ दिया गया। जुनैद बोले- आगे की कार्रवाई से रोका जाए सुप्रीम कोर्ट से जुनैद ने मांग की है कि पुलिस को उनके परिवार के खिलाफ किसी भी तरह की आगे की कार्रवाई से रोका जाए और यदि कोई जांच हो तो वह पूरी तरह कानून के अनुसार की जाए। यह आवेदन आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा की उस रिट याचिका में दायर किया गया है, जिसमें CJP छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस हिंसा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। यह आवेदन एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड नेहा राठी के जरिए दाखिल किया गया है। ————– ये खबर भी पढ़ें… दावा- CJP प्रदर्शन में हत्या के 101 आरोपी शामिल थे:दिल्ली पुलिस बोली- प्रोटेस्ट में शामिल 2873 अपराधी, इनमें से 989 पर गंभीर मामले दिल्ली पुलिस का दावा है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में हत्या के 101 आरोपी शामिल हुए थे। इस प्रदर्शन में आए 2873 लोगों का क्रिमिनल रिकॉर्ड यानी आपराधिक रिकॉर्ड मिला, जिनमें 989 लोगों पर गंभीर मामले थे। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here