Homeविदेशहूती विद्रोहियों की धमकी- सऊदी पोर्ट से दूर रहें जहाज:नहीं माने तो...

हूती विद्रोहियों की धमकी- सऊदी पोर्ट से दूर रहें जहाज:नहीं माने तो एक्शन लेंगे; अमेरिका ने ईरान के 5 शहरों पर बम बरसाए

यमन के ईरान से जुड़े हूती विद्रोहियों ने दुनियाभर की शिपिंग कंपनियों को धमकी दी है कि वे सऊदी अरब के बंदरगाहों पर माल लादने या उतारने से बचें और पोर्ट से दूर रहें। हूतियों ने कहा कि अगर कोई जहाज नहीं मानता है तो हम हमला करेंगे। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने कहा, ‘सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी लागू कर दी गई है। यह कदम यमन पर लंबे समय से लागू सऊदी नेतृत्व वाली नाकेबंदी के जवाब में उठाया गया है।’ उधर, अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान के पांच शहरों में एक साथ एयर और मिसाइल स्ट्राइक की। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक चाबहार, कोनारक, तबरीज, बेहबहान और ओमीदियेह को निशाना बनाया गया। सीजफायर टूटने के बाद अमेरिका ने लगातार 11वीं रात यह हमला किया। अमेरिकी स्ट्राइक का वीडियो… पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. भारत-चीन के टैंकरों ने रास्ता बदला: सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर भारत और चीन जा रहे दो टैंकर हूती विद्रोहियों की धमकी के बाद रेड सी में यू-टर्न लेकर स्वेज नहर की ओर लौट गए। 2. अमेरिका ने माना- ईरानी हमलों में 100 सैनिक घायल: पेंटागन ने स्वीकार किया कि 7 जुलाई के बाद ईरानी हमलों में करीब 100 अमेरिकी सैनिक घायल हुए। इनमें से 96% सैनिक इलाज के बाद ड्यूटी पर लौट चुके हैं। 3. कतर ने ईरान से मुआवजा मांगा: कतर ने संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद को पत्र भेजकर ईरान को हालिया हमलों और उनसे हुए सभी नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहराया और पूरा मुआवजा देने की मांग की। 4. ट्रम्प ने माना- जॉर्डन में एक ईरानी हमला सफल रहा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने माना कि जॉर्डन में ईरान का एक हमला सफल रहा। हमले में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत भी हुई थी। 5. ईरानी गृह मंत्री पाकिस्तान पहुंचे: ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी पाकिस्तान पहुंचे और सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात की। बाद में उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से भी बातचीत की। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here