Homeमध्यप्रदेशव्हाट्सएप लिंक खोलते ही खाते से 74 हजार गायब:ग्वालियर में युवक को...

व्हाट्सएप लिंक खोलते ही खाते से 74 हजार गायब:ग्वालियर में युवक को एक महीने बाद पता चली ठगी; शिकायत के 43 दिन बाद दर्ज हुआ मामला

ग्वालियर में साइबर ठगों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। इस बार माधौगंज थाना क्षेत्र के एक युवक को WhatsApp पर आई एक अनजान लिंक खोलना भारी पड़ गया। लिंक ओपन करते ही साइबर अपराधियों ने उसके बैंक खाते में सेंध लगा दी और 74 हजार रुपए उड़ा दिए। हैरानी की बात यह रही कि पीड़ित को इस ठगी का पता करीब एक महीने बाद चला। माधौगंज थाना क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी स्थित नेपाली माता मंदिर के पास रहने वाले संजय सेंगर के मोबाइल पर 12 मई को दोपहर करीब 3 बजे एक अज्ञात लिंक आई। बिना संदेह किए उन्होंने लिंक खोल दी और फिर मोबाइल जेब में रख लिया। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि इसी एक क्लिक से साइबर ठग उनके बैंक खाते तक पहुंच चुके हैं। 43 दिन बाद दर्ज किया मामला घटना का खुलासा 7 जून की शाम उस समय हुआ, जब संजय ने अपने एक रिश्तेदार को 10 हजार रुपए ऑनलाइन भेजने की कोशिश की। ट्रांजैक्शन बार-बार फेल होने पर वह बैंक पहुंचे। खाते की जांच में पता चला कि उनके अकाउंट से पहले ही 74 हजार रुपए निकाले जा चुके हैं। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने माधौगंज थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने पीड़ित की जांच के बाद शिकायत के 43 दिन बाद सोमवार रात मामला दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है। सावधान रहें पुलिस और साइबर विशेषज्ञ लगातार सलाह दे रहे हैं कि WhatsApp, SMS या ई-मेल पर आने वाली किसी भी अनजान लिंक पर बिना जांच किए क्लिक न करें। एक छोटी-सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई को पलभर में गायब कर सकती है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here