Homeमध्यप्रदेशमऊगंज में राजस्व मामलों पर कलेक्टर सख्त:नामांतरण-सीमांकन की तय समय-सीमा तय; लंबित...

मऊगंज में राजस्व मामलों पर कलेक्टर सख्त:नामांतरण-सीमांकन की तय समय-सीमा तय; लंबित मामलों के निपटारे के लिए चलेगा अभियान

मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को नामांतरण, सीमांकन और बंटवारा जैसे मामलों का निराकरण तय समय-सीमा के भीतर पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन से जुड़े राजस्व कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय-सीमा से बाहर के मामलों के लिए चलेगा विशेष अभियान कलेक्टर ने 0 से 3 माह, 3 से 6 माह, 6 माह से एक वर्ष और उससे अधिक समय से लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने समय-सीमा पार कर चुके मामलों के तेजी से निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि बिना वाजिब कारण के फाइलें रोकने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। राजस्व वसूली और योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश समीक्षा के दौरान राजस्व वसूली की सुस्त प्रगति पर असंतोष जताते हुए कलेक्टर ने लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। इसके अलावा फार्मर रजिस्ट्री, ई-केवाईसी, समग्र आईडी और खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने को कहा ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। जर्जर भवनों का सर्वे और रास्ते के विवाद सुलझाने के आदेश बैठक में प्रधानमंत्री राहत योजना के मामलों को जल्द स्वीकृत करने, ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने और रास्ते से जुड़े विवादों को निष्पक्षता से सुलझाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने जिले के जर्जर भवनों का सर्वे कर सुरक्षा उपाय करने के भी निर्देश जारी किए। बैठक में एडीएम, एसडीएम और सभी तहसीलदार उपस्थित रहे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here