मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राजगढ़-ब्यावरा हाईवे पर SDM लिखी बोलेरो ने किसान को कुचल दिया। हादसा इतना भयंकर था कि किसान का पेट फट गया, आंतें बाहर आ गईं। एक पैर टूटकर पेट पर आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बोलेरो समेत फरार हो गया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बांसखेड़ी गांव निवासी किसान मांगीलाल तंवर (28) के रूप में की गई है। बाइक सड़क पर दूर मिली है। लाश की स्थिति बहुत खराब थी। सड़क पर खून के छीटें थे। किसान की हड्डियां चकनाचूर हो गईं। मृतक के परिजन ने बताया- मांगीलाल तंवर सोमवार सुबह अपनी मक्का की फसल के लिए कीटनाशक दवा खरीदने बाइक से ब्यावरा गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह राजगढ़-ब्यावरा मार्ग पर लक्ष्मणपुरा जोड़ के पास पहुंचे, तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कुचलते हुए निकल गई बोलेरो प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद बोलेरो का टायर किसान के शरीर के ऊपर से गुजर गया। इससे उनका पेट फट गया, आंतें बाहर आ गईं। एक पैर टूटकर पेट पर आ गया। हादसे के बाद चालक बोलेरो समेत मौके से फरार हो गया। कुछ देर तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा। परिजन का दावा- बोलेरो के आगे लिखा था ‘SDM’ मृतक के साले ने बताया कि जिस बोलेरो ने टक्कर मारी, उसके आगे ‘SDM’ लिखा हुआ था। इसके बाद वह बताए गए समय के अनुसार ब्यावरा टोल प्लाजा पहुंचे। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में एक बोलेरो दिखाई दी, जिसके आगे ‘SDM’ लिखा हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने उस वाहन की तस्वीर भी निकलवाई है। पत्नी और दो बेटियों का था सहारा परिजन के मुताबिक, मांगीलाल तंवर अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उम्र 7 साल है, जबकि छोटी बेटी अभी महज ढाई महीने की है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कोतवाली पुलिस ने बताया- घटना की सूचना मिलने पर हमारी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के टुकड़े और आंत के टुकड़ों को समेटा। पॉलिथीन में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया- घटनास्थल से बोलेरो की हेडलाइट और नंबर प्लेट का टूटा हुआ हिस्सा भी मिला है। अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश कर रही है। नर्मदापुरम पासिंग बोलेरो ने कुचला राजगढ़ एसडीएम जय सोलंकी ने बताया- नर्मदापुरम में रहने के दौरान गाड़ी उनके पास ऑफिस में अटैच थी। अब मेरे पास नहीं है। तबादला राजगढ़ हो गया है। गाड़ी वर्तमान में किस जगह लगी है, इसकी जानकारी जुटा रहा हूं। हालांकि, बताया जा रहा है कि अभी भी गाड़ी जय सोलंकी के पास ही है।
………………………………….. यह खबर भी पढ़ें नरसिंहपुर में हाईवा ने मारी टक्कर, 5 दोस्तों की मौत नरसिंहपुर जिले में जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर तेज रफ्तार हाईवा ने 6 दोस्तों को कुचल दिया। इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई, 2 ने इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। ये सभी नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा पर हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने आए थे। लौटते समय इंदिरा नगर के पास हादसे का शिकार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
