Homeमध्यप्रदेशइंदौर में भाजयुमो-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े...एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, SI घायल:पुलिस ने बैरिकेडिंग...

इंदौर में भाजयुमो-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े…एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, SI घायल:पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता रोका; वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया

इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हालात बेकाबू हो गए। मौके पर पहले से तैनात पुलिस ने दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शन उग्र हो गया और दोनों ओर से हंगामे की स्थिति बन गई। कांग्रेस और बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच एक-दूसरे पर पथराव हुआ। इस दौरान पानी की बोतलें, तेल की थैलियां, पत्थर के साथ-साथ संतरे और टमाटर भी फेंके गए। हालात बिगड़ने पर पुलिस को भीड़ काबू करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। पथराव के बीच सब इंस्पेक्टर आरएस बघेल घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनके सीने के पास एक बड़ा पत्थर लगा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया है। बता दें कि दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) इंदौर कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने भाजयुमो कार्यकर्ता गांधी भवन पहुंचे हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया है। देखिए घटना की तस्वीरें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here