Homeमध्यप्रदेशशिवलिंग पर बाघ ने रगड़ा सिर, VIDEO:कटनी में गांव से 400 मीटर...

शिवलिंग पर बाघ ने रगड़ा सिर, VIDEO:कटनी में गांव से 400 मीटर दूर दिखा मूवमेंट; वन विभाग बोला- जंगल की ओर न जाएं

कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के सडार जंगल का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक बाघ जंगल में स्थित प्राचीन शिवलिंग के पास पहुंचकर काफी देर तक अपना सिर और जीभ रगड़ता दिखाई दे रहा है। घटना स्थल गांव से महज 400 मीटर दूर बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत और चर्चा दोनों बढ़ गई हैं। कुछ लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि वन विभाग का कहना है कि जंगली जानवर अक्सर अपनी गंध छोड़ने या खुजली मिटाने के लिए पत्थर या ठोस सतहों से शरीर रगड़ते हैं।
वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट पान उमरिया रेंज अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि गश्ती दल लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रहा है। ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। सडार और आसपास के इलाकों में बाघों की आवाजाही पहले भी देखी जाती रही है, लेकिन इंसानी बस्ती के इतने करीब इस तरह का दृश्य सामने आने से मामला चर्चा में है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here