Homeमध्यप्रदेशनीमच में 2 बाइक टकराईं, 17 वर्षीय लड़के की मौत:एक शख्स घायल,...

नीमच में 2 बाइक टकराईं, 17 वर्षीय लड़के की मौत:एक शख्स घायल, मांगलिक कार्यक्रम में ढोल बजाने गए थे, लौटते समय हादसा

नीमच जिले के जीरन थाना इलाके में बुधवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, हादसे में एक 17 साल के लड़के की जान चली गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा पिपलिया जागीर और घसुंडी जागीर गांवों के बीच हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चिताखेड़ा के रहने वाले 35 साल के विनोद (पिता गणपतलाल दमामी) खड़वेलिया गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में ढोल बजाने गए थे। शाम को वह ढोल बजाकर अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खड़वेलिया गांव का रहने वाला 17 साल का विकास (पिता गोपाल मीणा) भी बाइक से अपने गांव की तरफ जा रहा था। जब दोनों घसुंडी जागीर और पिपलिया जागीर के बीच बने चौराहे पर पहुंचे, तो उनकी गाड़ियां आपस में टकरा गईं। अस्पताल पहुंचने से पहले ही लड़के ने तोड़ा दम टक्कर की खबर मिलते ही 108 एम्बुलेंस के ईएमटी अक्षय जाटव और पायलट भरत कुमार बिना देर किए मौके पर पहुंचे। वे दोनों गंभीर घायलों को लेकर तुरंत जिला अस्पताल भागे। लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 17 साल के विकास मीणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल विनोद दमामी का शुरुआती इलाज करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस भी एक्टिव हुई। पुलिस ने विकास के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया है। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे घरवालों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here