Homeमध्यप्रदेशहरदा में किसानों ने हाईवे जाम किया, 500 पुलिसकर्मी तैनात:MSP पर 100%...

हरदा में किसानों ने हाईवे जाम किया, 500 पुलिसकर्मी तैनात:MSP पर 100% मूंग खरीदी, फसल बीमा भुगतान और खरीदी केंद्र बढ़ाने की मांग

आम किसान यूनियन के बैनर तले बुधवार को ग्राम छोटी हरदा के पास किसानों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम शुरू कर दिया। किसान मूंग की 100% खरीदी एमएसपी पर करने, खरीदी केंद्र बढ़ाने और खरीफ-2025 की लंबित फसल बीमा राशि का भुगतान करने की मांग कर रहे हैं। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 20 हजार किसानों के जुटने का दावा आम किसान यूनियन के नेता राम इनानिया ने दावा किया कि चक्काजाम में जिलेभर से 20 हजार से अधिक किसान शामिल होंगे। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों से किसानों के प्रदर्शन स्थल पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। ये हैं किसानों की प्रमुख मांगें किसानों की मांग है कि ग्रीष्मकालीन मूंग की पूरी उपज की खरीदी MSP पर की जाए। साथ ही जिले में खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाए और खरीफ-2025 की लंबित फसल बीमा राशि जल्द किसानों के खातों में जमा की जाए। ’25 फीसदी खरीदी स्वीकार नहीं’ किसानों का आरोप है कि सरकार केवल 25 फीसदी मूंग की खरीदी कर रही है, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि पहले प्रति हेक्टेयर 10 से 12 क्विंटल तक खरीदी होती थी, लेकिन इस बार उत्पादन बढ़ने के बावजूद खरीद सीमा घटाकर करीब 3 क्विंटल प्रति हेक्टेयर कर दी गई है। किसानों ने इसे वादाखिलाफी बताया है। हाईवे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था चक्काजाम को देखते हुए प्रशासन ने 500 पुलिस जवान तैनात किए हैं। एसपी शशांक ने बताया कि नर्मदापुरम, रायसेन, बैतूल, इंदौर और छिंदवाड़ा से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। प्रदर्शन स्थल और नेशनल हाईवे पर लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा आंदोलन शुरू होने से पहले कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, एसपी शशांक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि आंदोलन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।
किसान आंदोलन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here