Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस की युवा स्वाभिमान यात्रा आष्टा पहुंची:जीतू पटवारी ने इमरती खाई, बोले-...

कांग्रेस की युवा स्वाभिमान यात्रा आष्टा पहुंची:जीतू पटवारी ने इमरती खाई, बोले- पेपर लीक मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं हो रही

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘युवा स्वाभिमान साइकिल यात्रा’ मंगलवार शाम आष्टा पहुंची। नगर में जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंच लगाकर यात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। आष्टा पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधवारा क्षेत्र में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और वहां की प्रसिद्ध पारंपरिक इमरती का स्वाद लिया। इसके बाद वे सुभाष चौक पहुंचे, जहां उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर उठाए सवाल यात्रा के दौरान जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सरकारी भर्ती परीक्षाओं और युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर सीधे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि “आखिर युवाओं के भविष्य के साथ कब तक खिलवाड़ होता रहेगा?” “प्रदेश में बार-बार पेपर लीक की घटनाएं क्यों हो रही हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?” पटवारी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता रखना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों के लिए सजग रहने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सड़क से संसद तक उनकी आवाज उठाती रहेगी। भगवती पैलेस में रात्रि विश्राम यात्रा गोकुलधाम भी पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने नेताओं का स्वागत किया। इसके बाद साइकिल यात्रा का रात्रि विश्राम कन्नौद रोड स्थित भगवती पैलेस में तय किया गया। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस पूरे प्रदेश में युवाओं से सीधा संवाद कर रोजगार, शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षाओं के मुद्दों को उठा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here