Homeमध्यप्रदेशभाजपा कार्यालय में पार्षद से मारपीट:मंदिर की जमीन के कब्जे को बैठक...

भाजपा कार्यालय में पार्षद से मारपीट:मंदिर की जमीन के कब्जे को बैठक में हमला; चार लोगों पर केस दर्ज

श्योपुर के शिवपुरी रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को एक बैठक के दौरान भाजपा समर्थित पार्षद जुगल किशोर मेहरा के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। फरियादी पार्षद जुगल किशोर मेहरा (निवासी फक्कड़ चौराहा, श्योपुर) का वार्ड 14 में स्थित शिव मंदिर की जमीन के कब्जे को लेकर श्याम मीणा से लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद का आपसी हल निकालने के लिए मंगलवार दोपहर करीब एक बजे भाजपा जिला कार्यालय में दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया गया था। कागजात देखते ही भड़का विवाद, मारपीट और धमकी बैठक के दौरान जब दोनों पक्ष जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहे थे, तभी कागजातों की वैधता को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी श्याम मीणा और उसके तीन साथियों ने पार्षद जुगल किशोर मेहरा के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। पार्षद का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर उनका अपमान भी किया। पुलिस ने दर्ज किया मामला कोतवाली थाना पुलिस ने पार्षद जुगल किशोर मेहरा की शिकायत पर आरोपी श्याम मीणा और उसके तीन साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 115(2), 296(बी), 351(3) और 3(5)एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here