Homeमध्यप्रदेशइंदौर में प्रॉपर्टी ब्रोकर का बिल्डिंग से गिरने का VIDEO:होटल में हादसे...

इंदौर में प्रॉपर्टी ब्रोकर का बिल्डिंग से गिरने का VIDEO:होटल में हादसे से पहले मिलकर गए थे 3 दोस्त; दूसरे कमरे में थी महिला मित्र

इंदौर के अरबिंदो अस्पताल के पास स्थित श्याम पैलेस होटल में दूसरी मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी ब्रोकर जीतू साहू की हुई मौत का सीसीटीवी वीडियो मंगलवार को सामने आया है। रविवार अलसुबह हुई इस घटना में जीतू होटल की दूसरी मंजिल से गिरता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया है कि हादसे से करीब 30 मिनट पहले जीतू से मिलने उसके तीन दोस्त होटल पहुंचे थे। तीनों रात करीब साढ़े तीन बजे होटल से चले गए थे। वहीं, एक महिला मित्र होटल के दूसरे कमरे में ठहरी हुई थी। पुलिस दोनों पहलुओं को जांच का हिस्सा बनाकर पूछताछ कर रही है। सुबह 4 बजे हुआ था हादसा बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 4 बजे जीतू साहू होटल की दूसरी मंजिल से गिर गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के सीसीटीवी फुटेज जब्त किए। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। 22 दिनों से होटल में रह रहा था पुलिस के अनुसार जीतू पिछले करीब 22 दिनों से होटल में कमरा लेकर रह रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि वह शादीशुदा था। पुलिस यह पता लगा रही है कि वह इतने दिनों से होटल में क्यों रह रहा था और इसके पीछे क्या वजह थी। रुपए के लेन-देन समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है। परिवार और महिला मित्र से पूछताछ
मंगलवार को पुलिस ने परिजनों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया। महिला मित्र से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट की जाएंगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here