Homeमध्यप्रदेशयुवक को रस्सी से बांधकर पीटा, VIDEO:40 सेकंड तक जो हाथ में...

युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, VIDEO:40 सेकंड तक जो हाथ में आया उससे मारा; आसपास खड़े देखते रहे लोग

धार जिले के राजोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरमंडल में एक युवक के साथ अमानवीय मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक के हाथ रस्सी से बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं और कुछ लोग उसे डंडों व मोटी रस्सी से पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग यह सब दिख रहे हैं। जानकारी के अनुसार मारपीट का शिकार युवक का नाम दीपक मारू बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक का गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद कथित तौर पर उसे पकड़कर बांधा गया और उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में पुलिस ने 5 आीरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन तस्वीरें देखिए मामले में एक चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि मारपीट का आरोप झेल रहे पक्ष के मांगीलाल मारू द्वारा ही राजोद थाने में युवक दीपक के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई है, जबकि वीडियो में युवक के साथ हो रही मारपीट स्पष्ट दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। कई लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि फरियादी दीपक की शिकायत पर राजोद थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने गलत नीयत से घर में घुसने की बात को लेकर फरियादी के साथ मारपीट की थी और उल्टा दीपक के खिलाफ ही थाने में मामला दर्ज करा दिया था। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने जांच करते हुए मारपीट करने वाले पांचों आरोपियों पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here