Homeमध्यप्रदेशडही में पेड़ पर लड़का-नाबालिग लड़की के शव लटके मिले:युवक एक बच्ची...

डही में पेड़ पर लड़का-नाबालिग लड़की के शव लटके मिले:युवक एक बच्ची का पिता था, शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का

धार जिले के डही थाना क्षेत्र के ग्राम बलवानी के दवानीपुरा स्थित सुनसान पहाड़ियों में एक बबूल के पेड़ पर युवक और नाबालिग लड़की के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। लाशें एक ही रस्सी के सहारे फंदे से लटकी थीं। ग्राम पंचायत के सरपंच अर्जुन रंदा ने तुरंत इसकी सूचना डही पुलिस को दी। डही थाना प्रभारी दिलीप तडेवला के मुताबिक, फांसी पर लटके युवक की पहचान 22 वर्षीय वीरेंद्र (पिता सुखराम) के रूप में हुई है, जो इसी गांव का रहने वाला था। वीरेंद्र शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है। वहीं, लड़की नाबालिग बताई गई है। शुरुआती जांच में यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी सरपंच की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारा। इस दौरान कुक्षी एसडीओपी सुनील गुप्ता भी घटना स्थल पर पहुंचे, जबकि वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का डही अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजन के हवाले कर दिया है। फिलहाल मर्ग कायम कर इस बात की जांच की जा रही है कि दोनों ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here