Homeमध्यप्रदेशपन्ना में दो भाइयों पर पागल कुत्ते का हमला:7 साल का बच्चे...

पन्ना में दो भाइयों पर पागल कुत्ते का हमला:7 साल का बच्चे छोटे भाई को बचाने खुद डॉग से भिड़ गया, अस्पताल में भर्ती

पन्ना जिले के देवगांव में रविवार, 12 जुलाई को एक 7 वर्षीय बच्चे ने अपने 4 वर्षीय छोटे भाई को पागल कुत्ते के हमले से बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। इस बहादुरी के प्रयास में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम देवगांव निवासी राज सिंगरौल (7 वर्ष) अपने छोटे भाई अनुराग सिंगरौल (4 वर्ष) के साथ शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक कुत्ते ने अचानक अनुराग पर हमला कर दिया। छोटे भाई को मुसीबत में देखकर राज बिना डरे कुत्ते से भिड़ गया। इस संघर्ष में कुत्ते ने राज के दोनों गालों, हाथों और पैरों पर कई जगह बुरी तरह काट लिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी राज ने हिम्मत नहीं हारी और कुत्ते को अपने छोटे भाई तक नहीं पहुंचने दिया। ग्रामीणों ने बचाया, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर दौड़े। लोगों को अपनी तरफ आता देख कुत्ता वहां से भाग निकला। इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों घायल भाइयों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में राज की बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here