Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:7 दिन पहले बरई...

ग्वालियर में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:7 दिन पहले बरई से लौट रहे बाइक सवार को मारी थी टक्कर, हनुमान मंदिर के पास की घटना

ग्वालियर के पनिहार थाना क्षेत्र के पवा-पावटा रोड पर 7 दिन पहले हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक 3 जुलाई को किसी काम से बरई गांव गया था। लौटते समय तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर उत्तराखंड (UK) पासिंग बाइक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 3 जुलाई को हुआ था हादसा बहोड़ापुर के उरवाई गेट स्थित सिंधिया नगर निवासी 25 वर्षीय मलकीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह 3 जुलाई को किसी काम से बरई-पनिहार गए थे। दोपहर करीब 2 बजे वह मोटरसाइकिल से ग्वालियर लौट रहे थे। पवा-पावटा रोड पर बरई गांव से आगे हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मलकीत सिंह सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, मौजूद लोगों ने उसकी बाइक का नंबर UK17-AA 4965 नोट कर लिया। यह बाइक उत्तराखंड पासिंग की है। इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने बढ़ाईं धाराएं हादसे के बाद घायल मलकीत सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में इलाज चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने पहले इस मामले में सड़क दुर्घटना की धाराओं में केस दर्ज किया था। अब युवक की मौत के बाद प्रकरण में लापरवाही से मौत सहित अन्य संबंधित धाराएं जोड़कर आरोपी चालक की तलाश तेज कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here