इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय बीसीए छात्रा और VFX डिजाइनर ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे की दीवार पर अंग्रेजी में चॉक से लिखा सुसाइड नोट मिला है। उसने लिखा कि वह अपने बॉयफ्रेंड, मां और भाई से बहुत प्यार करती है। इसमें छात्रा ने खुद को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताते हुए पिता और दादी का भी जिक्र किया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फोन नहीं उठाने पर कमरे पहुंचे परिचित एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह के मुताबिक, मूल रूप से राजगढ़ जिले के ब्यावरा की रहने वाली वैष्णवी बनावड़े इंदौर में नेहरू नगर गली नंबर-2 स्थित किराए के कमरे में रहती थी। वह एक निजी कॉलेज में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और छप्पन दुकान क्षेत्र के पास VFX का प्रोफेशनल कोर्स भी कर रही थी। शुक्रवार को उसके परिचित युवक ने कई बार फोन किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह कमरे पर पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उसने मकान मालिक को सूचना दी। दोनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो वैष्णवी फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दीवार पर मिला अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को कमरे की दीवार पर चॉक से अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने लिखा मैं मरना चाहती हूं और मैं इसके लिए किसी को ब्लेम नहीं करती हूं। मैं अपने आप को ब्लेम करती हूं क्योंकि मैं इतनी अनवर्थी हूं। मैं अपने बॉयफ्रेंड, मम्मी और भाई से बहुत प्यार करती हूं। ये मेरे पिता और दादी की गलती है। मैं सभी से प्यार करती हूं। एक साल पहले हुई थी युवक से दोस्ती पुलिस के मुताबिक, करीब एक साल पहले वैष्णवी की एक युवक से दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या की वजह को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। परिजनों, परिचितों और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस नोट को जब्त कर जांच में शामिल कर लिया है। ———————- यह खबर भी पढ़ें बेटे की मौत, बेटी ने घर छोड़ा..पिता ने दी जान; सुसाइड नोट में पत्नी को आखिरी मैसेज- मेरी अंत्येष्टि पर ज्यादा खर्च मत करना इंदौर में बेटे की सड़क हादसे में मौत और फिर बेटी के घर छोड़कर चले जाने के सदमे से एक पिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाले 50 वर्षीय रघुनाथ वर्मा के पास से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने पत्नी के नाम आखिरी संदेश लिखा है और अंतिम संस्कार पर ज्यादा खर्च नहीं करने की इच्छा जताई है। पढ़ें पूरी खबर
