Homeमध्यप्रदेश24 फरवरी को भोपाल आएंगे राहुल गांधी और खड़गे:ट्रेड डील के खिलाफ...

24 फरवरी को भोपाल आएंगे राहुल गांधी और खड़गे:ट्रेड डील के खिलाफ लड़ाई की एमपी से होगी शुरुआत, राष्ट्रव्यापी आंदोलन होगा

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे, जानकारी के मुताबिक यहां किसानों से जुड़ा एक बड़ा सम्मेलन आयोजित होगा। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन की शुरुआत मध्य प्रदेश से की जाएगी। एमपी से आंदोलन की शुरुआत होगी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इस समझौते से सोयाबीन, कपास और मक्का उत्पादक किसान सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। उन्होंने बताया कि किसानों के हितों की इस लड़ाई को राहुल गांधी और खड़गे के नेतृत्व में देशभर में आगे बढ़ाया जाएगा, जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश से होगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here