Homeमध्यप्रदेशहेलमेट पहन बाइक से निकले CM यादव, VIDEO:उज्जैन में 2 किमी पैदल...

हेलमेट पहन बाइक से निकले CM यादव, VIDEO:उज्जैन में 2 किमी पैदल घूमे, जलेबी भी बनाई; सिंहस्थ की तैयारियों का रियलिटी चेक किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेने प्रोटोकॉल छोड़ हेलमेट पहनकर बाइक से उज्जैन शहर का निरीक्षण करने निकले। उन्होंने करीब 2 किमी पैदल घूमकर निर्माण कार्य देखे। अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए। कंठाल चौराहे पर अपने पुराने परिचित की दुकान पर जलेबी भी बनाई। मुख्यमंत्री शुक्रवार देर शाम नागदा से उज्जैन पहुंचे। सीएम हाउस से वे हेलमेट पहनकर बाइक पर निकले और टावर चौक, फ्रीगंज ब्रिज, मेडिसिटी, कोयला फाटक, कंठाल और तेलीवाड़ा चौराहा समेत कई इलाकों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। रास्ते में लोगों से बातचीत भी फ्रीगंज ब्रिज और मेडिसिटी के निर्माण कार्य देखने के बाद मुख्यमंत्री कोयला फाटक से कंठाल चौराहे तक करीब दो किलोमीटर पैदल चले। इस दौरान उन्होंने सड़क चौड़ीकरण समेत सिंहस्थ-2028 से जुड़े कार्यों की प्रगति देखी, अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए और रास्ते में लोगों से बातचीत की। शहरवासियों ने जगह-जगह उनका स्वागत भी किया। ये तस्वीरें देखिए… परिचित की दुकान पर पहुंचे, चाय मंगवाई कंठाल चौराहे पर मुख्यमंत्री अपने पुराने परिचित की जलेबी की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने खुद जलेबी बनाई, चाय मंगवाई और गर्म पानी पिया। उन्होंने बताया कि छात्र राजनीति के समय से उनका इस दुकान से जुड़ाव रहा है। भास्कर से कहा- खुद वस्तुस्थिति देखना था दैनिक भास्कर से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सड़क, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाइक और पैदल निरीक्षण का उद्देश्य विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति को खुद देखना था। साथ ही उन्होंने कहा कि महाकाल महालोक बनने के बाद धार्मिक पर्यटन में कई गुना वृद्धि हुई है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली और रोजगार के अवसर बढ़े हैं। ………………………… यह खबर भी पढ़ें BJP विधायक बोले-सड़कें नहीं बनीं तो जूते, चप्पल नहीं पहनूंगा कालापीपल से बीजेपी विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कें नहीं बनने तक जूते-चप्पल नहीं पहनने का ऐलान किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में खुले मंच से ये बात कही। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इन सड़कों को बनवाने का आश्वासन देते हुए कहा कि विधायक को जूते-चप्पल त्यागने की जरूरत नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here