Homeमध्यप्रदेशतंत्र-मंत्र, ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 85 लाख ठगे:जिन्न का डर...

तंत्र-मंत्र, ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 85 लाख ठगे:जिन्न का डर दिखाया; पति की मौत के बाद भी लेता रहा पैसा

छत्तीसगढ़ के भिलाई में घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर महिला से करीब 85 लाख रुपए की ठगी की गई है। आरोपी ने महिला को कभी जिन्न और प्रेत बाधा का डर दिखाया, कभी निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का वादा किया। गुप्त पूजा और पति के एक्सीडेंट होने की बात कर डराया। इसके बावजूद पति की सड़क हादसे में मौत हो गई, जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी और अलग-अलग बहाने बनाकर पैसे मांगता रहा। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। पुलिस उसके बैंक खातों और पैसों के लेनदेन की जांच की जा रही है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। रायपुर में हुई थी पहचान दरअसल, संगीता कश्यप ने 16 दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 2023 में रायपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात जबलपुर के रहने वाले पवन बधोरिया से हुई थी। बातचीत के दौरान उसने परिवार की परेशानियों का जिक्र किया। इस पर पवन बधोरिया ने दावा किया कि वह पूजा-पाठ कर सभी समस्याएं दूर कर सकता है। इसके बाद उसने संगीता से लगातार संपर्क रखा और पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र, अन्य धार्मिक कामों के नाम पर पैसे मांगने लगा। संगीता भरोसा करती रही और अलग-अलग किस्तों में उसे रकम देती गई। जिन्न और प्रेत का डर दिखाकर वसूले पैसे पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पवन बधोरिया अक्सर कहता था कि परिवार पर जिन्न और प्रेत का साया है। अगर समय पर पूजा नहीं कराई गई तो पूरे परिवार को नुकसान हो सकता है। जब भी संगीता पैसे देने में देरी करती, वह कहता कि जिन्न नाराज हो जाएंगे और बड़ा अनर्थ हो जाएगा। पवन बधोरिया ने गुप्त पूजा कराने और 43 दिन तक लगातार दीपक जलाने जैसी बातें कहकर भी संगीता का भरोसा जीत लिया। पति के एक्सीडेंट की बात कही, बाद में सड़क हादसे में हुई मौत संगीता का आरोप है कि पवन बधोरिया ने कहा था कि अगर विशेष पूजा नहीं कराई गई तो उसके पति का एक्सीडेंट हो सकता है। इसके लिए उसने करीब डेढ़ लाख रुपए लिए। कुछ समय बाद पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद भी पवन बधोरिया ने संगीता के डर और दुख का फायदा उठाया। अस्पताल में इलाज के दौरान भी वह लगातार पैसे मांगता रहा। कभी मां के ऑपरेशन का बहाना बनाया, कभी पिता की मौत की बात कही। कई बार खुद को पुलिस की गिरफ्त में बताकर भी पैसे मंगवाए। शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर भी ठगे पवन बधोरिया ने संगीता के बेटे को भी अपने जाल में फंसा लिया। उसने शेयर बाजार और ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर बड़ा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। उसने कहा कि वह बड़े निवेशकों के साथ काम करता है और जल्द करोड़ों रुपए का फायदा होगा। इस भरोसे में संगीता और उसके बेटे ने अलग-अलग किस्तों में बड़ी रकम उसके खातों में भेज दी, लेकिन न कोई मुनाफा मिला और न ही पैसे वापस मिले। एक बार आरोपी ने फोन कर कहा कि पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और छूटने के लिए लाखों रुपए देने होंगे। उसने संगीता और उसके बेटे को झूठे केस में फंसाने और गुंडे भेजने की धमकी भी दी। डर की वजह से संगीता ने उसे कई लाख रुपए और भेज दिए। पैसे मांगने पर नस काटने की फोटो भेजी जब संगीता और उसके बेटे ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगा। शिकायत के अनुसार, अक्टूबर 2025 में उसने अपने हाथ की नस काटकर उसकी फोटो वॉट्सऐप पर भेजी। इससे वह संगीता पर मानसिक दबाव बनाता रहा, ताकि वह पैसे मांगना छोड़ दे। बाद में उसने सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा भी दिया। फर्जी नियुक्ति पत्र और जॉइनिंग का भरोसा देकर उसने संगीता से और पैसे लिए। एक बार पवन बधोरिया ने संगीता को भोपाल बुलाकर 4 लाख रुपए नकद भी ले लिए। जान से मारने की भी दी धमकी करीब दो साल तक अलग-अलग बहानों से पैसे लेने के बाद भी महिला को कोई फायदा नहीं मिला। जब उसने पूरी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में है। इसके बाद पुलिस इंदौर के लिए रवाना हुई और लोकल पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। बैंक खातों की जांच जारी पुलिस ने आरोपी के पास से बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल और आधार कार्ड जब्त किया है। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल, पुलिस उसके बैंक खातों, पैसों के लेनदेन और इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इस मामले में भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी पहले बिलासपुर के उसलापुर में रहता था और बाद में इंदौर के गांधी नगर इलाके में रहने लगा था। ………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… प्रेत-बाधा का डर दिखाकर महिला से ठगे 85 लाख:कहा-जिन्न नाराज हुआ तो पति का एक्सीडेंट होगा,फिर हादसे में मौत, पैसे मांगने पर काटी नस
छत्तीसगढ़ के भिलाई में घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर महिला से करीब 85 लाख रुपए की ठगी हुई है। आरोपी ने महिला को कभी जिन्न और प्रेत बाधा का डर दिखाया, कभी निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का वादा किया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here