Homeमध्यप्रदेशविदिशा में थाने के बाहर जहर खाया, युवक की मौत:ऑडियो में कहा-...

विदिशा में थाने के बाहर जहर खाया, युवक की मौत:ऑडियो में कहा- मुझे मेंटली टॉर्चर किया, मुसलमान बनने मजबूर किया जा रहा

विदिशा के सिविल लाइन थाना परिसर के बाहर कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक आकाश प्रजापति की गुरुवार शाम जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस अब मौत से पहले युवक द्वारा मोबाइल में की गई ऑडियो रिकॉर्डिंग, परिजनों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। वीडियो में युवक ने अपनी पत्नी समेत सात लोगों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि ऑडियो में किए गए सभी दावों की सत्यता की जांच की जा रही है। पत्नी की शिकायत पर थाने बुलाया गया था
पुलिस के अनुसार, बैसरिया निवासी आकाश प्रजापति को मंगलवार को उसकी पत्नी की शिकायत पर सिविल लाइन थाने बुलाया गया था। महिला ने भरण-पोषण की राशि नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी। थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद आकाश थाना परिसर से बाहर निकला और कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिला अस्पताल में दो दिन चला इलाज
आकाश की हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां दो दिन तक इलाज चला, लेकिन गुरुवार शाम उसकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि महिला अपने पहले पति से अलग होने के बाद वर्ष 2020 में आकाश प्रजापति से कोर्ट मैरिज कर उसके साथ रहने लगी थी। कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और वे अलग-अलग रहने लगे। महिला ने भरण-पोषण का दावा किया था। आकाश कुछ समय तक राशि देता रहा, लेकिन बाद में भुगतान बंद होने पर महिला ने पुलिस में शिकायत की थी। इसी शिकायत के संबंध में दोनों को थाने बुलाया गया था।
पिता का आरोप- आर्थिक-मानसिक रूप से परेशान किया
मृतक के पिता जगदीश प्रजापति ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से महिला लगातार उनके बेटे पर पैसों का दबाव बनाती थी। विभिन्न मामलों के चलते आकाश को जेल भी जाना पड़ा। आर्थिक तंगी के कारण उसका ट्रक और मकान तक बिक गया। परिजनों का दावा है कि मौत से पहले आकाश ने अपने मोबाइल में एक ऑडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें पत्नी सहित सात लोगों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि वायरल ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल रिकॉर्डिंग, परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जहर खाने से पहले आकाश ने ऑडियो में यह कहा, पढ़िए…
मुझे मेंटली टॉर्चर कर रही है आसमा। सुबह 6:00 बजे घर पर आई और घर के दरवाजे ठोके। मैं सो रहा था। आकर मेरी चाबी ले गई और मुझे धक्का दिया और कहने लगी कि सब पर बलात्कार का केस लगवा दूंगी। चार-पांच लोगों ने बलात्कार किया है, आकाश, राहुल और भी लोगों के नाम नहीं बताए। मैं तो उसका आदमी हूं ना भाई। यह मकान मालिक से कह रही थी कि मुझे 10 लाख रुपए चाहिए, वो घर मेरे नाम पर चाहिए। मेरी एक्टिवा गाड़ी उठाकर ले गई। मैं इज्जत के लिए नहीं बोला। अगर मैं बोलूंगा, मरूंगा, फिर जेल चला जाऊंगा तो इज्जत खराब होगी। इसलिए मैं नहीं बोला। मैंने जहर रखा है। थाने वाले मेरी रिपोर्ट नहीं लिख रहे। मैं जहर खा रहा हूं। तीन पुड़िया लेकर आया हूं। सिविल लाइन थाने में हूं। यह लोग मेरी रिपोर्ट लिखते नहीं हैं। मैं पहले भी यहां चार बार आ चुका हूं। उसकी लिख लेते हैं, पैसे ले लेते हैं और मुझे जेल भेज देते हैं। हर बार छह महीने में 151 कर-करके जेल भेज देते हैं। मुझे मेंटली टॉर्चर कर रही है, यह औरत भी और पुलिस वाले भी। मुझे कुछ नहीं समझ रहे हैं। मैं अभी जहर खा रहा हूं। मर जाऊं तो आसमा खान, उसका लड़का आमिर खान, भाई शाहिद खान, भाई शाहरुख खान, शादिक खान और चंदा खान, बाप लियाकत खान, मां शायरा खान, यह सब मुझे टॉर्चर कर रहे हैं। मुझे मुसलमान बनने की कह रहे हैं। यह सब मुझसे मुसलमान बनने की कह रहे थे, टॉर्चर कर रहे हैं। 10 लाख रुपए की मांग रहे हैं। नहीं दोगे तो सब पर 376 लगवाएंगे, दोस्तों पर भी लगवाएंगे। मेरे पास मरने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। मैं थाने के बाहर जहर खा रहा हूं। खाते समय की वीडियो बनाकर भेजने की बात कही। वह हमेशा झूठी रिपोर्ट डालती है, पुलिस वाले भी ऐसे हैं। उसकी रिपोर्ट लिख लेते हैं और मेरी कभी रिपोर्ट नहीं लिखते। रिश्तेदार ने समझाने का प्रयास किया और कहा कि मरने से क्या होता है। तब मैं बोला, मुझे आकाश से डेढ़ लाख रुपए चाहिए। मेरे पास तीन लाख का चेक है। मेरे पास सब लिखा है, वकील बता देंगे। वो पैसे मेरे घर वालों को मिल जाएं। मैं कोर्ट में दस हजार रुपए जमा कर आया हूं। वह जब भी मिले, वह पैसे घर वालों को मिल जाएं और मेरे नाम पर जो चीज है, प्रॉपर्टी है, वह घर वालों को मिले, आसमा को न मिले। यह जब से मुझे टॉर्चर कर रही है, बहुत सारे केस लगा चुकी है। 376 लगवाने की कह रही है। सिविल लाइन थाने में 7-8 केस लगा चुकी है। मैं जहर खा रहा हूं। मर रहा हूं। जो कुछ है, उसकी शिकायत करना है। मेरे घरवालों को बुलाकर मेरा पूरा सामान लेकर जाना है। मैंने किस्तों पर स्कूटी ली है। मैंने दो लाख रुपए आसमा के बाप को दिए थे, वह भी चाहिए। कैश लेकर गया था, तब उसने ट्रैक्टर लिया था। दो लाख लेकर गया, तब उसने घर की छत डलवा ली थी। मुझे यह सब पैसे चाहिए। रेप केस को लेकर अगर यह कहे तो सबका मेडिकल करवा लें। मैंने 181 पर भी शिकायत की थी, वह नहीं सुन रही है। मैंने एक महीना पहले एक्टिवा उठाई थी, वह घर से वह ले गई। उसने बार-बार कॉल रिकॉर्ड करने की बात कहता रहा ताकि जहर खाने से पहले उसकी बातचीत रिकॉर्ड हो सके। उसने बताया कि रेड कलर की एक्टिवा है, रीना भाभी के नाम पर उठाई थी। 30 हजार रुपए जमा करके उठाई थी। दो किस्त भर चुका हूं, 43 हजार रुपए की। आकाश से डेढ़ लाख रुपए चाहिए। आशुतोष ठाकुर से, रामचरण का लड़का, शकुन का लड़का, और अज्जू ठाकुर का भाई, और मनोज उस्ताद का भांजा, वहां से पैसे चाहिए। उसने चेक दिया था, वह लगाया तो वह बाउंस हो गया। फिर मैंने नोटिस भेजा है। अभी मैंने कोर्ट फीस दस हजार रुपए भरी है। उस पर भी केस किया है। वह पैसे मेरे घरवालों को दिए जाएं। आसमा और उसके परिवार वाले मुझे मुसलमान बनने के लिए कह रहे हैं। आसमा की बहन शाइना खान है, उसके पति का नाम अरमान खान और लड़का फिरोज खान। इन सबने मेरे केस लगवाए और मुसलमान बनवाने को मजबूर कर रहे हैं। मैं मर रहा हूं। मैं हिन्दू धर्म में ही मरूंगा। मैं मुसलमान नहीं बनूंगा। मेरे बाद इन सब पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here