Homeमध्यप्रदेशसीएम योगी ने चित्रकूट में की कामदगिरि परिक्रमा:बरहा हनुमान मंदिर में पूजा...

सीएम योगी ने चित्रकूट में की कामदगिरि परिक्रमा:बरहा हनुमान मंदिर में पूजा के बाद बंदरों को चना खिलाया, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह चित्रकूट पहुंचकर भगवान कामतानाथ (कामदगिरि) की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कामदगिरि की पवित्र परिक्रमा भी की। मुख्यमंत्री ने सुबह करीब 7:10 बजे बरहा हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने लगभग 5 किलोमीटर लंबी पदयात्रा परिक्रमा शुरू की। बंदरों को चना भी खिलाया
परिक्रमा के दौरान मुख्यमंत्री योगी साधु-संतों और सुरक्षा अधिकारियों के साथ पैदल चलते रहे। उन्होंने मार्ग में बंदरों को चना भी खिलाया। मुख्यमंत्री को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग पर मौजूद थे। कई स्थानों पर लोगों ने उन पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंदिर परिसर और परिक्रमा मार्ग पर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष गूंजते रहे। परिक्रमा कर बांदा के लिए रवाना
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे परिक्रमा मार्ग पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। परिक्रमा पूर्ण करने के बाद मुख्यमंत्री का बांदा के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है। उनके चित्रकूट प्रवास को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here