Homeमध्यप्रदेशग्वालियर के हजीरा से 3 नाबालिग छात्र-छात्राएं एक साथ लापता:कोचिंग जाने का...

ग्वालियर के हजीरा से 3 नाबालिग छात्र-छात्राएं एक साथ लापता:कोचिंग जाने का कहकर निकले थे घर से, अपहरण की आशंका में पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र से मंगलवार को तीन नाबालिग स्कूली बच्चों के अलग-अलग स्थानों से लापता होने का मामला सामने आया है। इनमें दो छात्र और एक छात्रा शामिल हैं। तीनों अपने-अपने घरों से कोचिंग जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बहला-फुसलाकर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक ही दिन तीन नाबालिगों के लापता होने से पुलिस अलर्ट मोड पर है। साइबर सेल और पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी तलाश में जुटी हैं। केस-1: 15 वर्षीय प्रिंस सेंगर कोचिंग के लिए निकला, नहीं लौटा चार शहर का नाका स्थित गणेश कॉलोनी (मदर टेरेसा स्कूल के पास) निवासी 15 वर्षीय प्रिंस सेंगर, जो कक्षा 10वीं का छात्र है, मंगलवार शाम करीब 4 बजे कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। प्रिंस का कद करीब 5 फीट 3 इंच, रंग सांवला है तथा दाहिनी भौंह पर कट का निशान है। घटना के समय वह हल्के गुलाबी रंग की टी-शर्ट, काला लोवर और सैंडल पहने हुए था। केस-2: आर्ट्स की कोचिंग गई 17 वर्षीय उर्वशी उर्फ तपस्या लापता दूसरा मामला चौहान मंदिर के पास कुशवाह गली, चार शहर का नाका क्षेत्र का है। यहां रहने वाली 17 वर्षीय उर्वशी उर्फ तपस्या शर्मा मंगलवार सुबह करीब 8 बजे यादव धर्मकांटा स्थित ‘आर्ट्स गंगा कोचिंग’ पढ़ने गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। उर्वशी का रंग गेहूंआ, लंबाई करीब 5 फीट है। वह जींस-टॉप और जूते पहने हुए थी। परिजनों को आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। केस-3: 14 वर्षीय शुभम भी कोचिंग के लिए निकला, रात तक नहीं पहुंचा घर तीसरा मामला पीएचई कॉलोनी (सीबीएस स्कूल के आगे) का है। यहां रहने वाला 14 वर्षीय शुभम उर्फ पचौरी मंगलवार शाम करीब 4 बजे गणेश कॉलोनी स्थित कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शुभम का रंग गोरा, लंबाई करीब 5 फीट 5 इंच है। घटना के समय वह टी-शर्ट, लोवर और सैंडल पहने हुए था। क्या तीनों मामलों का आपस में है कोई संबंध? हजीरा थाना पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या तीनों बच्चे एक-दूसरे को जानते थे या फिर किसी ऑनलाइन गेम, सोशल मीडिया या अन्य माध्यम से संपर्क में थे। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल को भी जांच में लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों बच्चों की तलाश तेज कर दी गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here