Homeछत्तीसगढ़3 महीने पहले नौकरी गई,बदला लेने दंपती को लूटा,VIDEO:चाकू दिखाकर महिला के...

3 महीने पहले नौकरी गई,बदला लेने दंपती को लूटा,VIDEO:चाकू दिखाकर महिला के गले से सोने का नेकलेस छीनकर भागा; पूर्व केयरटेकर अरेस्ट

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रिटायर्ड बीएसपी कर्मी और उनकी पत्नी से घर में घुसकर चाकू की नोक पर लूट करने वाला आरोपी उनका पूर्व केयरटेकर निकला। पीड़ित दंपती बीएसपी के एक एजीएम के सास-ससुर हैं। जांच में सामने आया कि तीन महीने पहले दंपती ने आरोपी को हटाकर दूसरा केयरटेकर रख लिया था। इसी का बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में प्रवेश किया, बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर धमकाया और महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर फरार हो गया। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी विभान्शु महोबिया (21), निवासी मंडला (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। वह वर्तमान में भिलाई नगर थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल सेक्टर स्थित किराए के मकान में रह रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है। पहले ये 4 तस्वीरें देखिए… घर में अकेले थे बुजुर्ग दंपती पुलिस के मुताबिक, प्रगति नगर स्थित शुभकामना हाइट्स के फ्लैट नंबर-109 में रहने वाले वी. कुमार (59) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को वे ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान उनके घर में काम करने वाली गिरजा यादव ने फोन कर सूचना दी कि उनके सास-ससुर के घर में अज्ञात युवक घुस आया है। सोने का नेकलेस लेकर फरार हुआ शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। घर में घुसने के बाद उसने बुजुर्ग दंपती को धारदार हथियार दिखाकर धमकाया और सोने-चांदी के जेवर, कैश की मांग की। इस दौरान वह सोने का एक नेकलेस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद नेवई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित परिवार, गवाहों से पूछताछ की और तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाइक, हथियार और कपड़े भी जब्त पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक, धारदार हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लूट की नीयत से ही घर में घुसा था। उसने बुजुर्ग दंपती को हथियार के बल पर डराकर जेवर और कैश लूटने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की किसी वारदात में शामिल रहा है या नहीं। …………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में गैस एजेंसी मैनेजर से 10 लाख की लूट,VIDEO: बाइक सवार नकाबपोशों ने पहले क्रॉस किया, यू-टर्न मारकर पैसों से भरा बैग छीना
रायपुर में शनिवार को गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख रुपए की लूट हुई है। बाइक सवार 3 नकाबपोश लुटेरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया है, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here