Homeमध्यप्रदेशटीकमगढ़ में काले बादल छाए, हल्की बूंदाबांदी हुई:13 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान,...

टीकमगढ़ में काले बादल छाए, हल्की बूंदाबांदी हुई:13 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने की संभावना

टीकमगढ़ में शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान दिन के अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार से मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 13 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था, जो गुरुवार को घटकर 25.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसी तरह, बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस था, जो गुरुवार को 13.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को दिन की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी से हुई थी, हालांकि दोपहर बाद धूप भी निकली। कल से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शनिवार से दिन और रात के तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी। शनिवार से अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। तेज बारिश से फसलों के नुकसान की आशंका किसान शोभाराम रैकवार ने बताया कि गेहूं, चना, मटर, सरसों और मसूर की फसलें तैयार हैं। उन्होंने राहत जताई कि पिछले 24 घंटे में केवल हल्की बूंदाबांदी हुई। यदि तेज हवाओं के साथ बारिश होती, तो फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता था। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है। स्थानीय लोगों का मानना है कि होली पर्व (जो लगभग 10 दिन बाद है) के चलते अगले 8 से 10 दिनों में ठंड की विदाई तय है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here