Homeमध्यप्रदेशराजेन्द्र भारती की पत्नी को लड़ा सकती है कांग्रेस:दतिया उपचुनाव के संभावित...

राजेन्द्र भारती की पत्नी को लड़ा सकती है कांग्रेस:दतिया उपचुनाव के संभावित दावेदारों में तीन नाम; सपा भी कैंडिडेट उतारने की तैयारी में

दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है। दतिया सीट पर कांग्रेस के दावेदारों के बीच टिकट को लेकर रेस चल रही है। दतिया सीट पर कांग्रेस मंगलवार को उम्मीदवार का नाम घोषित कर सकती है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो कांग्रेस दतिया में पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती की पत्नी शोभा भारती को उम्मीदवार बना सकती है। कांग्रेस के पैनल में तीन नाम
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, दतिया उपचुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों के पैनल में तीन नाम शामिल हैं। इनमें पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती की पत्नी शोभा भारती, पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक और पूर्व विधायक घनश्याम सिंह के नाम शामिल हैं। शोभा के साथ सहानुभूति बटोरने की कोशिश
2023 के विधानसभा चुनाव में मौजूदा गृह मंत्री को चुनाव हराकर विधायक बने राजेन्द्र भारती को तीन महीने पहले 2 अप्रैल को विशेष जिला न्यायालय, नई दिल्ली ने 3 वर्ष के कारावास और 1 लाख रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई थी। इसके तुरंत बाद विधानसभा सचिवालय ने दतिया सीट को रिक्त घोषित करने की अधिसूचना जारी चुनाव आयोग को पत्र भेज दिया था। अब दतिया में हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस राजेन्द्र भारती की पत्नी को उतारकर सहानुभूति के सहारे चुनावी नैया पार करने के लिए नया दांव खेल सकती है। अवधेश नायक दूसरे सबसे बड़े दावेदार
2023 के विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अवधेश नायक इस बार उपचुनाव में दावेदारी कर रहे हैं। अवधेश नायक को कांग्रेस ने 2023 के चुनाव में पहले प्रत्याशी घोषित किया लेकिन, राजेन्द्र भारती के समर्थकों ने विरोध किया तो फिर कांग्रेस ने प्रत्याशी बदलकर अवधेश की जगह राजेन्द्र भारती को उतारा था। अवधेश ने टिकट कटने के बाद भी राजेन्द्र भारती के साथ चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस को जीत मिली थी। अब अवधेश नायक कांग्रेस से अपने त्याग के बदले टिकट मांग रहे हैं। सपा भी उम्मीदवार उतारने की तैयारी में दतिया उपचुनाव में समाजवादी पार्टी भी उम्मीदवार खड़ा करने की तैयारी कर रही है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने बताया कि पार्टी के पास कई नेताओं ने चुनाव लड़ने के लिए इच्छा जाहिर की है। पार्टी मजबूत नेता को उपचुनाव में उतारने के लिए विचार मंथन कर रही है। इंडिया गठबंधन में सपा शामिल है, इसके बावजूद कांग्रेस के खिलाफ कैंडिडेट खड़ा करेंगे? इसके जवाब में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- उपचुनाव में प्रत्याशी न उतारने को लेकर अभी तक कोई निर्देश नहीं मिले हैं। इस मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से चर्चा करके हम जल्द निर्णय लेंगे। फिलहाल हम पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बसपा मायावती की हरी झंडी के इंतजार में
दतिया उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने को लेकर बहुजन समाज पार्टी फिलहाल वेट एंड वॉच की स्थिति में हैं। बसपा प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल का कहना है कि पार्टी दतिया उपचुनाव में उम्मीदवार खड़ा करेगी या नहीं इसको लेकर अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से चर्चा होगी। उसके बाद फिर आगे पार्टी निर्णय लेगी। ये खबर भी पढ़ें…. दतिया में ब्राह्मण-जाटव बराबर, OBC वोटर सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को वोटिंग और 3 अगस्त को काउंटिंग होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही राजनीतिक पार्टियों में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। कांग्रेस में टिकट के लिए उम्मीदवारों के बीच रेस चल रही है। वहीं, बीजेपी से पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और आजाद समाज पार्टी (ASP) से दामोदर यादव के नाम पार्टी में सिंगल दावेदारों के तौर पर सामने आए हैं। पढ़िए पूरी खबर।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here