भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही जिम्मेदार संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… बिजली विभाग के मैनेजर देवेंद्र प्रजापति बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ इतवारा, पीर गेट एरिया निवासी शीबान अहमद ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि कई दिनों से रात 12 बजे के बाद रोज बिजली चली जाती थी। साथ ही पानी सप्लाई के समय भी बिजली कटने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद बिजली विभाग के मैनेजर देवेंद्र प्रजापति ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर समस्या का समाधान कराया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान कोलार में सड़क निर्माण की खामी दूर हुई, यूजर ने की पुष्टि कोलार निवासी कौशल त्यागी ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि सर्वधर्म बी सेक्टर में नई सड़क का निर्माण के दौरान चेंबर सड़क से करीब 1 फीट बाहर निकाल दिया था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 82 की पार्षद ज्योति मिश्रा ने संज्ञान लिया। उनके प्रयास से सड़क और चेंबर की समस्या का समाधान कराया गया। इसकी पुष्टि खुद शिकायतकर्ता ने की। जलभराव, गंदगी और बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे भोपालवासी वार्ड 26: कई सालों से स्ट्रीट लाइट नहीं वार्ड 26 के निवासी राजेश यादव ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि इलाके में कई सालों से स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व नशा करते हैं और किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। वार्ड 68: चिल्ड्रन पार्क की बदहाली से लोग परेशान वार्ड 68 के अयोध्या नगर निवासी हेमराज अहिरवार ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि पूजा काॅन्वेंट स्कूल के पीछे बने चिल्ड्रन पार्क में कई महीनों से सफाई नहीं हुई है। पार्क के तीन गेट टूटे पड़े हैं और हमेशा खुले रहते हैं, जिससे आवारा कुत्ते, गाय और सुअर अंदर घूमते रहते हैं। इसके कारण पार्क में गंदगी फैली रहती है और लोगों को परेशानी हो रही है। वार्ड 6: बिजली कटौती और टेढ़े पोल से परेशानी वार्ड 6 के बैरसिया रोड क्षेत्र निवासी घनश्याम शर्मा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि क्षेत्र में रोज 4 से 5 घंटे बिजली बंद रहती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बिजली के पोल टेढ़े पड़े हैं और समय पर सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है। इससे पूरे इलाके के लोग परेशान हैं। वार्ड 26: छह महीने से बंद पड़ी सीवेज लाइन वार्ड 26 के गोरा गांव स्थित साई स्पोर्ट्स अकादमी के पास रहने वाले नीलेश गुर्जर ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी की सीवेज लाइन पिछले 6 महीने से बंद पड़ी है। इसके कारण गंदा पानी सड़क और खाली प्लॉट में बह रहा है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच लोगों और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को उपयोग में आसान बनाया गया है और इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर उसकी जानकारी भी अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस सेगमेंट में संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर उसकी लोकेशन देखकर कार्रवाई करेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से सूचना भी देंगे। जरूरत पड़ने पर वे शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच नागरिकों को अपनी बात सीधे रखने और जिम्मेदार विभागों को त्वरित समाधान के लिए प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।
