Homeमध्यप्रदेशकृषि मंत्री के ओएसडी समेत तीन कर्मचारी सस्पेंड:बंगले- मंत्रालय में ट्रांसफर के...

कृषि मंत्री के ओएसडी समेत तीन कर्मचारी सस्पेंड:बंगले- मंत्रालय में ट्रांसफर के बदले मांगी थी रिश्वत, सस्पेंशन ऑर्डर में भास्कर की खबर का जिक्र

एमपी के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना के ओएसडी अशोक कुमार बाथम, दिनेश भकोरिया निज सहायक, स्टेनो टाइपिस्ट अंकित अवधिया को सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। तीनों ही ट्रांसफर के एवज में रिश्वत की डील करते भास्कर के खुफिया कैमरे में कैद हुए थे। तीनों के निलंबन आदेश में भास्कर की खबर का जिक्र है। बता दें कि 1 जून से 16 जून तक सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से प्रतिबंध हटाया था। उसी दौरान इन तीनों ने भास्कर रिपोर्टर के साथ कृषि विस्तार अधिकारी, नर्स और वन रक्षक के ट्रांसफर के एवज में 5 से 15 लाख रुपए की डील की थी। ओएसडी अशोक कुमार बाथम को सीधी भेजा भास्कर रिपोर्टर की कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना के ओएसडी अशोक बाथम से मुलाकात उन्हीं के बंगले पर हुई थी। रिपोर्टर ने ओएसडी से कथित कृषि विस्तार अधिकारी का तबादला करने के एवज में डील की थी। बाथम ने रिपोर्टर से सीधे कहा था कि ‘नकद लाए हो’ और ट्रांसफर के एवज में 2.5 लाख रुपए मांगे थे। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने 29 जून को जारी आदेश में कहा कि 20 जून को प्रकाशित समाचार में सहायक संचालक अशोक कुमार बाथम के संबंध में गंभीर आरोप लगाए गए थे। उपलब्ध तथ्यों और प्रथम दृष्टया सामने आई सामग्री के आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय उप संचालक, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, जिला सीधी निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा। नर्स के ट्रांसफर के लिए 5 लाख और 3.50 लाख रुपए की डील
इसके बाद 2 जुलाई को सामान्य प्रशासन विभाग ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर स्टेनोटाइपिस्ट अंकित अवधिया और निज सहायक दिनेश भकोरिया को भी निलंबित कर दिया। आदेशों में कहा गया है कि दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में दोनों कर्मचारी नर्स के स्थानांतरण के बदले रकम की मांग करते दिखाई दिए। आरोप है कि अंकित अवधिया ने ट्रांसफर कराने के लिए 5 लाख रुपए, जबकि दिनेश भकोरिया ने 3.50 लाख रुपए की मांग की थी। दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय सामान्य प्रशासन विभाग (पूल), मंत्रालय, भोपाल निर्धारित किया गया है। दैनिक भास्कर एप पर ये खबर पब्लिश हुई थी…. MP में मिनिस्टर के बंगले पर ट्रांसफर डील:ऑन कैमरा बाबू बोला- मंत्री, प्रभारी मंत्री सबका हिस्सा; SDO के 15, नर्स के 5 लाख फिक्स मध्य प्रदेश में हालिया तबादलों के दौरान मंत्रियों के स्टाफ से लेकर बाबुओं तक पर रिश्वत की डील करने के आरोप सामने आए। दैनिक भास्कर के स्टिंग में मंत्री के बंगले पर स्टाफ सदस्य, वल्लभ भवन का एक बाबू और ऊर्जा विकास निगम का एक कर्मचारी ट्रांसफर के बदले लाखों रुपए मांगते और सौदेबाजी करते कैमरे में कैद हुए। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here