Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस विधायक बोले- अब ये देश रहने लायक नहीं बचा:ED-CBI और कमीशनखोरी...

कांग्रेस विधायक बोले- अब ये देश रहने लायक नहीं बचा:ED-CBI और कमीशनखोरी ने बर्बाद किया; युवाओं से कहा- विदेश चले जाओ

रीवा से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने देश की मौजूदा परिस्थितियों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “अब ये देश रहने लायक नहीं बचा है। युवाओं से कहूंगा कि पढ़ो-लिखो, नौकरी करो और देश से बाहर निकल जाओ। आज ED, CBI और कमीशनखोरी ने देश को बर्बाद कर दिया है।” रीवा में मीडिया से बातचीत के दौरान अभय मिश्रा ने कहा कि पहले एनकाउंटर होने पर पुलिस स्पष्टीकरण देती थी और घटनाक्रम को सामने रखती थी। लेकिन अब खुलेआम एनकाउंटर हो जाते हैं और किसी तरह की जवाबदेही जरूरी नहीं समझी जाती। उन्होंने कहा कि मौजूदा व्यवस्था में एजेंसियों के दुरुपयोग और बढ़ती कमीशनखोरी ने देश का माहौल खराब कर दिया है। इसी वजह से उन्होंने युवाओं को पढ़ाई और नौकरी के बाद विदेश जाने की सलाह दी। दिग्विजय की पदयात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ेगा अभय मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित पदयात्रा पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “कुछ होना-जाना नहीं है। चाहे पदयात्रा निकालें या कुछ और करें, अब उससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। वह जमाना अब गुजर चुका है।” राम मंदिर के कथित चंदा घोटाले के मुद्दे पर होगी यात्रा दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या तक पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर यह यात्रा 2 अक्टूबर से शुरू होगी। यात्रा उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या राम जन्मभूमि तक जाएगी। करीब 1000 किलोमीटर लंबी इस पदयात्रा को उन्होंने गैर-राजनीतिक बताया है। उनका कहना है कि इसमें किसी दल का झंडा नहीं रहेगा और भगवान राम में आस्था रखने वाला कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकेगा। कौन हैं अभय मिश्रा? रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा प्रदेश की राजनीति का चर्चित चेहरा हैं। वे भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर तीसरी बार विधायक बने। हाल ही में विधानसभा में कुर्ता फाड़कर विरोध जताने के कारण भी वे सुर्खियों में रहे। अभय मिश्रा ने 2008 में भाजपा के टिकट पर पहली बार सेमरिया से जीत दर्ज की थी। 2013 में उनकी पत्नी नीलम मिश्रा इसी सीट से भाजपा विधायक बनीं। 2023 में कांग्रेस के टिकट पर अभय मिश्रा ने दोबारा सेमरिया सीट जीतकर विधानसभा में वापसी की।
—————
यह खबर भी पढ़ें कांग्रेस विधायक ने जिला-पंचायत सीईओ की तुलना कुत्ते से की:अभय मिश्रा बोले- ये अधिकारी नहीं टपोरी है; सीएम से शिकायत करूंगा कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने रीवा जिला पंचायत सीईओ को हर प्लेट पर मुंह मारने वाला टॉमी और टपोरी और छोटी सोच का व्यक्ति करार दिया है। उन्होंने कहा कि रीवा में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से लेकर,आईजी गौरव राजपूत तक सभी अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं। लेकिन रीवा में एक ऐसा टपोरी टाइप अधिकारी है जो एक मछली सारे तालाब को गंदा कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here