Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में दूसरी मंजिल से 23 फीट नीचे कूदी दुल्हन:स्पाइडरमैन की तरह...

ग्वालियर में दूसरी मंजिल से 23 फीट नीचे कूदी दुल्हन:स्पाइडरमैन की तरह ग्रिल पर लटककर नीचे आई; खौफ में दूल्हा, बोला- वह मुझे दफना देगी

ग्वालियर में एक नई-नवेली दुल्हन के सुहागरात के बाद घर से भागने के मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। दूल्हे के जिस घर से वह भागी थी, वह दो मंजिला है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे घर में ताले लगे हुए थे, लेकिन दुल्हन भागने पर इस कदर आमादा थी कि उसने अपनी जान की भी परवाह नहीं की। ससुराल में एक रात ही रहने के बाद वह घर की छत से लगभग 23 फीट ऊंचाई से पड़ोसी की छत पर कूद गई। वहां से ग्रिल पर ‘स्पाइडर मैन’ की तरह लटककर सड़क पर आ गई। इसके बाद कुछ ही मिनटों में भाग निकली। यह पूरा घटनाक्रम 30 जून की सुबह 4 बजे का है। सुबह दूल्हे की नींद खुली तो उसके होश उड़ गए। दुल्हन आसपास कहीं नजर नहीं आ रही थी। पहले उसे लगा कि वह बाहर होगी। उसने अपने स्तर पर उसकी तलाश भी की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। आखिरकार उसे परिजनों को बताना पड़ा। बता दें, दूल्हे जितेंद्र और नम्रता की शादी 29 जून को हुई थी। दूल्हा ग्वालियर जिले के जरगांव से मुरैना के झुंडपुरा निवासी नम्रता जोशी के घर बारात लेकर पहुंचा था। थाने में फिर साथ रहने को भी राजी हो गई दुल्हन की तलाश शुरू की गई तो वह गांव के ही एक सीसीटीवी कैमरे में तेजी से जाती हुई नजर आई। घर में गहने भी गायब थे। इसके बाद दूल्हा अपने परिजनों के साथ विश्वविद्यालय थाने पहुंचा। पुलिस ने दुल्हन के पिता को बुलाया तो वे बेटी को लेकर थाने पहुंच गए। थाने में दुल्हन के पिता हीरालाल जोशी और भाई ने समझाइश दी तो दुल्हन ने फिर से पति के साथ जाने की इच्छा जताई, लेकिन दूल्हा घबराया हुआ था। उसने उसे साथ ले जाने से साफ इनकार कर दिया। उसने पुलिस की मौजूदगी में कहा- ताले बंद थे तो अपनाया ‘स्पाइडरमैन’ वाला रास्ता
दूल्हे जितेंद्र ने पुलिस को दुल्हन के भागने की जो कहानी बताई, उसे सुनकर खुद पुलिस अधिकारी भी हैरान हैं। दुल्हन ने भागने के लिए किसी दरवाजे का इस्तेमाल नहीं किया क्योंकि घर में ताले लगे थे। दुल्हन नम्रता जोशी सुबह 4 बजे मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंची। वहां से उसने सीधे 23 फीट नीचे पड़ोसी की छत पर छलांग लगा दी। पड़ोसी की छत से वह एक और मकान (जो एक मंजिला था) पर आई। इसके बाद लोहे की ग्रिल से बंदर की तरह लटककर सड़क पर उतरी और तेजी से दौड़ते हुए भाग निकली। सुबह जब परिजन ने उसे गायब देखा और भागने का रूट समझा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। थाने में साला-ससुर बोले- पत्नी को ले जाओ वारदात के बाद जब हड़कंप मचा तो लड़की के पिता और भाई उसे पकड़कर विश्वविद्यालय थाने लेकर पहुंचे। वहां उन्होंने दूल्हे जितेंद्र पर दबाव बनाना शुरू किया कि वह नम्रता को अपने साथ घर ले जाए। इस बात पर थाने के अंदर ही हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। दूल्हे ने दो टूक शब्दों में लड़की को अपनाने से इनकार कर दिया। जितेंद्र ने रोते हुए कहा कि जिसने शादी के चंद घंटों बाद ही पूरे समाज में हमारी इज्जत नीलाम कर दी, जो नकदी-जेवर लेकर छत से कूद सकती है, वह कल को मेरी जान भी ले सकती है। दूल्हा बोला- मुझे कुछ हुआ तो ससुराल वाले जिम्मेदार पीड़ित जितेंद्र जोशी ने विश्वविद्यालय थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। जितेंद्र का आरोप है कि नम्रता और उसके मायके वाले पेशेवर अपराधी की तरह बर्ताव कर रहे हैं। वे उस पर और उसके परिवार पर कोई भी जानलेवा हमला करवा सकते हैं। पीड़ित ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसके सीधे जिम्मेदार उसकी पत्नी नम्रता, ससुर और उसके साले होंगे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बारात में जमकर नाचे थे दोस्त और रिश्तेदार घटना के बाद नम्रता और जितेंद्र जोशी की शादी के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। यह वीडियो बारात और विदाई के समय के हैं। इसमें दूल्हा और दुल्हन दिख रहे हैं। साथ में दोनों तरफ के परिजन व रिश्तेदार बारात में नाचते व खुशियां मनाते नजर आ रहे हैं। विदाई के समय नम्रता रोते हुए मायके से ससुराल जा रही है, लेकिन यह कोई नहीं जानता था कि शादी की इन खुशियों को चंद घंटों बाद इतना डरावना अंजाम होगा। यह खबर भी पढ़ें… सुहागरात के बाद जेवर लेकर भागी दुल्हन, VIDEO ग्वालियर में सुहागरात के बाद नई नवेली दुल्हन सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गई। पड़ोसी की छत से कूदकर भागते हुए वह CCTV कैमरों में कैद हुई। शिकायत के कुछ देर बाद दुल्हन के पिता और भाई उसे थाने लेकर आए, लेकिन दूल्हे ने पत्नी को अपनाने से इनकार कर दिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here