खंडवा में मानसून के दस्तक देने के बाद भी अच्छी बारिश नहीं हो पा रही थी। दो दिन से धूप, गर्मी और उमस के चलते लोग परेशान हो रहे थे। सोमवार शाम को अचानक बारिश होने लगी, यह बारिश कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बरसते हुए रात तक चलती रही। 3 घंटे की बारिश से मौसम में ठंडक बन पाई। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। आसपास के गांवों में भी बारिश
गौरतलब है कि, जिले में लगातार खंड वर्षा के हालात बन रहे हैं। रविवार को जहां देशगांव, भोजाखेड़ी क्षेत्र में तेज बारिश हुई थी। वहीं शहरी क्षेत्र सूखा रह गया। सोमवार को जिले के कई इलाकों में बारिश नहीं हुई, लेकिन शहर में झमाझम पानी गिरा। शहर से लगे गांवों में भी अच्छी बारिश होने से किसानों को राहत मिली हैं। कई किसान शुरुआती बारिश में ही बोवनी कर चुके हैं। वहीं बाकी किसान भी अब बोवनी कर पाएंगे। 2 जुलाई से मजबूत होगा मानसूनी सिस्टम मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता के अनुसार, जिले में इस बार अल-नीनो के प्रभाव की आशंका जताई गई हैं। जिसके बारिश कम होने और खंड वर्षा के हालात बनने की संभावना हैं। सोमवार को हुई बारिश ने जिले के कई हिस्सों को कवर किया हैं। हालांकि मंगलवार से बारिश के आंशिक आसार हीं बनते दिखाई दे रहे हैं। 2 जुलाई से मानसून और मजबूत होगा। फिलहाल जो बारिश हो रही हैं, वह लोकल प्रेशर के कारण हो रही हैं।
