Homeमध्यप्रदेशइंदौर के नगीन नगर में युवक की डंडे से पिटाई:हिंदू संगठन ने...

इंदौर के नगीन नगर में युवक की डंडे से पिटाई:हिंदू संगठन ने मोबाइल में कई अश्लील वीडियो होने का लगाया आरोप

इंदौर के नगीन नगर इलाके में एक युवक को पीटने का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हिंदू संगठन के लोगों ने आरोप लगाया कि एक युवक हिंदू महिला को बाइक पर ले जा रहा था और उसे डरा-धमका रहा था। लोगों ने उसे पकड़ा और उसके पति को भी जानकारी दी, जिसके बाद पति मौके पर पहुंचा और युवक की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इधर, हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि युवक तो मौके से भाग निकला, लेकिन उसका मोबाइल मिला है, जिसमें कई महिलाओं के साथ उसके अश्लील वीडियो है। विश्व हिंदू परिषद, सामाजिक समरसता प्रमुख इंदौर तन्नू शर्मा ने बताया कि मामला सोमवार का है। एक युवक हिंदू महिला को बाइक पर बैठाकर उसे लव जिहाद का शिकार बनाने का प्रयास कर रहा था। स्थानीय लोगों ने देखा तो उसे पकड़ा और पति को जानकारी दी। पति ने युवक की पिटाई भी कर दी। युवक का मोबाइल चेक किया तो उसमें कई अश्लील वीडियो मिले है। सूचना पर जब हिंदू संगठन के लोग पहुंचे, लेकिन युवक भाग निकला था। मामले में तन्नू शर्मा का कहना है कि हम पता लगा रहे है कि वह कितनी महिलाओं को परेशान कर रहा था। विहिप नेता तन्नू शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसकी मोबाइल की जांच की जाए कि उसने किन हिंदू महिलाओं को लव जिहाद में फंसाया है और उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैक मेल किया है। रात में चंदन नगर थाने पर शिकायत करेंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here