Homeमध्यप्रदेशबैतूल में गाय के शव को कचरा वाहन से घसीटा:वीडियो सामने आने...

बैतूल में गाय के शव को कचरा वाहन से घसीटा:वीडियो सामने आने पर हिंदू संगठन भड़के, सरपंच बोले- दूसरा वाहन नहीं मिला था

बैतूल जिले की झल्लार ग्राम पंचायत में गाय के शव को कचरा वाहन से घसीटकर ले जाने का वीडियो सामने आया है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों, गौ सेवकों और राष्ट्रीय हिन्दू सेना के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी मौत
जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार की बताई जा रही है। परतवाड़ा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक लावारिस गाय की मौत हो गई थी। गाय का शव सड़क किनारे पड़ा रहा और कोई मालिक सामने नहीं आया। सोमवार को ग्राम पंचायत के कचरा वाहन से मृत गाय को एक शोरूम के पास से रस्सी से बांधकर कचरा घर तक घसीटा गया। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो सोमवार को वायरल हो गया। गौसेवकों ने कार्रवाई की मांग की
वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और गौ सेवकों ने इस पर गहरा विरोध जताया। राष्ट्रीय हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने इसे अमानवीय कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि मृत गौवंश का भी सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाना चाहिए। मालवीय ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। कचरा वाहन के ड्राइवर को नोटिस
झल्लार ग्राम पंचायत के सरपंच मनीष नरवरे ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गाय की मौत दो दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई थी। मृत गाय सड़क पर पड़ी थी, लेकिन उसे हटाने के लिए ट्रैक्टर की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। शव से दुर्गंध आने लगी थी, जिसके कारण कचरा वाहन के चालक निखिल बारस्कर और अन्य कर्मचारियों ने उसे रस्सी से बांधकर हटाया। सरपंच ने यह भी बताया कि चालक को इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया गया है और बाद में मृत गाय का विधिवत अंतिम संस्कार कराया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here