Homeमध्यप्रदेशनेशनल-हाईवे पर 2 फीट पानी भरा, 1 घंटे फंसे वाहन:लोनी गांव के...

नेशनल-हाईवे पर 2 फीट पानी भरा, 1 घंटे फंसे वाहन:लोनी गांव के पास एमपी-महाराष्ट्र का संपर्क टूटा; यहां हर साल आती है समस्या

बुरहानपुर जिले में शुक्रवार को अलग-अलग समय पर हुई तेज बारिश के कारण अंकलेश्वर नेशनल हाईवे पर ग्राम लोनी के पास जलभराव हो गया। हाईवे करीब 2 फीट पानी में डूब गया, जिससे वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई और लगभग एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। यह जलभराव ग्राम लोनी में एक नाले के ओवरफ्लो होने के कारण हुआ। बारिश के पानी से नाला भर गया और उसका पानी सड़क पर आ गया, जिससे हाईवे तालाब में तब्दील हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद धीरे-धीरे पानी उतरा और आवागमन सामान्य हो सका। अंकलेश्वर नेशनल हाईवे मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र को जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग है। जलभराव के कारण कुछ समय के लिए दोनों राज्यों के बीच सड़क संपर्क टूट गया। इससे बस और ट्रक चालकों के साथ-साथ यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या हर साल बारिश के दौरान होती है। उनका आरोप है कि ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त न होने के कारण हाईवे पर पानी भर जाता है। बुरहानपुर तहसीलदार प्रवीण ओहरिया ने बताया कि गांव के अंदर पानी नहीं घुसा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोनी में बारिश के दौरान नाला ओवरफ्लो होने से केवल सड़क पर पानी जमा हो गया था।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here