Homeमध्यप्रदेशपन्ना में भूसा निकालते समय महिला को सांप ने काटा:अस्पताल पहुंचने से...

पन्ना में भूसा निकालते समय महिला को सांप ने काटा:अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम; शाहनगर के ताला गांव की घटना

पन्ना जिले के शाहनगर स्थित ताला गांव में शुक्रवार को घर के काम के दौरान सांप के काटने से एक 55 साल की महिला की मौत हो गई। महिला अपने घर में मवेशियों के लिए भूसा निकाल रही थी, तभी वहां छिपे एक जहरीले नाग ने उन पर हमला कर दिया। डॉक्टर के पास ले जाने से पहले ही जहर शरीर में फैल चुका था। भूसे के ढेर में छिपा बैठा था जहरीला सांप जानकारी के मुताबिक, ताला गांव की रहने वाली पार्वती चौधरी (55), पति रामरूप चौधरी, दोपहर के समय अपने घर के कोठे में रखा भूसा निकाल रही थीं। इसी दौरान भूसे के ढेर में छिपे एक जहरीले काले सांप ने उनके दाहिने पैर में डस लिया। पार्वती की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, तो वहां सांप रेंगता हुआ दिखा और महिला दर्द से तड़प रही थी। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित परिजन बिना वक्त गंवाए पार्वती को तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर भागे। लेकिन दुर्भाग्य से अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सर्वेश कुमार लोधी ने पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी कर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here